देना होगा पैक्स चुनाव के खर्च का हिसाब

गोपालगंज : अब पैक्स चुनाव में खर्च की गयी राशि का हिसाब देना होगा. वर्ष 2009 एवं 14 के पैक्स चुनाव में खर्च की गयी राशि का हिसाब सभी बीडीओ से मांगा जा रहा है. मंगलवार को प्रधान सहायकों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव ने कहा […]
गोपालगंज : अब पैक्स चुनाव में खर्च की गयी राशि का हिसाब देना होगा. वर्ष 2009 एवं 14 के पैक्स चुनाव में खर्च की गयी राशि का हिसाब सभी बीडीओ से मांगा जा रहा है. मंगलवार को प्रधान सहायकों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव ने कहा कि पैक्स चुनाव में खर्च की गयी राशि का डिसी विपत्र तैयार कर हर हाल में मुहैया कराएं,
ताकि सरकार को हिसाब भेजा जा सके. वहीं, महिला सशक्तीकरण के लिए 14वें वित्त आयोग एवं पंचम वित्त आयोग की राशि बैंक खाते में मुहैया कराये जाने को लेकर सभी प्रधान सहायकों से बैंक खाता की मांग की गयी. विधानसभा एवं विधान परिषद के लंबित प्रश्नों के जवाब का निष्पादन तत्काल किये जाने का निर्देश प्रधान सहायकों को दिया गया.
पूर्व में हुए स्थानांतरण के उपरांत योगदान एवं विरमित की स्थिति की समीक्षा की गयी, जबकि विभागीय कार्रवाई के लिए लंबित मामलों में उपस्थापन पदाधिकारी के द्वारा साक्ष्य मुहैया कराये जाने की सख्त हिदायत दी गयी. बैठक में डीआरडीए निदेशक धनंजय कुमार, ओएस बिंदा राम, प्रधान सहायक मुनीलाल राम, राजेंद्र सिंह, विपिन पांडेय, ईश्वर चंद्र पांडेय, दारोगा प्रसाद, दिनेश सिंह, पशुपति सिंह, जलेश्वर सिंह सहित सभी कार्यालयों के प्रधान सहायक मौजूद थे.
मासिक बैठक से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला आपूर्ति शाखा, जिला सांख्यिकी शाखा, जिला परिषद, बाल विकास परियोजना हथुआ, अंचल कार्यालय बैकुंठपुर, अवर निबंधन कार्यालय गोपालगंज, अवर निबंधन कार्यालय मीरगंज, अवर निबंधन कार्यालय फुलवरिया, अवर निबंधन कार्यालय महम्मदपुर के प्रधान सहायकों से जवाब – तलब किया गया है. अवर निबंधन कार्यालय गोपालगंज, मीरगंज, महम्मदपुर और फुलवरिया के प्रधान सहायक के द्वारा लगातार कई बैठकों से अनुपस्थित रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों प्रधान सहायकों के एक दिन का वेतन कटौती करने का निर्देश अपर समाहर्ता के द्वारा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










