छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चाकू से मारा

Published at :02 Feb 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चाकू से मारा

गोपालगंज : शहर में स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बीच सड़क पर मनचलों ने छेड़खानी की. इसका विरोध करने पर उन्होंने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और बाद में उसे चाकू घोंप कर घायल कर दिया गया. घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने दो नामजद सहित […]

विज्ञापन
गोपालगंज : शहर में स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बीच सड़क पर मनचलों ने छेड़खानी की. इसका विरोध करने पर उन्होंने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और बाद में उसे चाकू घोंप कर घायल कर दिया गया. घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
पुलिस ने दो नामजद सहित छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सिधवलिया थाने के पिपरा गांव के कन्हैया पासवान का पुत्र चंदन पासवान सरेया मुहल्ले में रह कर पढ़ाई करता है.
रविवार की शाम बरात में शामिल होकर बोलेरो से जा रहा था. इस बीच लखपतिया मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. बीच सड़क पर छेड़खानी करते देख युवक ने वाहन से उतर कर विरोध किया.
इस पर युवकों अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया. सड़क पर चंदन पासवान की बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद उसे चाकू मार कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया.
पुलिस ने घायल चंदन के बयान पर राजू राम, अनिल राम सहित आधा दर्ज अज्ञात युवकों को अभियुक्त बनाया. सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है. घटना में संलिप्त किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जायेगा. नगर थाने की पुलिस को घटना में शामिल आरोपितों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन