नये नाम जोड़वाने का आयोग ने दिया मौका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

आज होगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 22 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन 14 व 21 फरवरी को मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप गोपालगंज : मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का एक और मौका आयोग के द्वारा दिया गया है. आयोग के द्वारा निर्गत आदेशों की जानकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंतनाथ देव […]
विज्ञापन
आज होगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन
22 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
14 व 21 फरवरी को मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप
गोपालगंज : मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का एक और मौका आयोग के द्वारा दिया गया है. आयोग के द्वारा निर्गत आदेशों की जानकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंतनाथ देव ने प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को फोटोयुक्त किये जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दो फरवरी को मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा.
आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के पश्चात संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके तहत दो फरवरी से 22 फरवरी तक प्रकाशित मतदाता सूची के प्रारूप पर मतदाता अपना दावा आपत्ति दे सकते हैं. वहीं, दावा आपत्ति की अवधि में ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयोग के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने को लेकर 14 एवं 21 फरवरी को विशेष कैंप का आयोजन किया गया है.
इस तिथि को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने का आवेदन जमा करेंगे. इस बार राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए एक जनवरी को अर्हता तिथि निर्धारित की गयी है. इस तिथि को आवेदक की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होना जरूरी है, तभी वे मतदाता बन सकते हैं. उपनिर्वाचन पदाधिकारी धनंजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










