सीबीआइ के निशाने पर हैं रेल अधिकारी!

Published at :02 Feb 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ के निशाने पर हैं रेल अधिकारी!

गोपालगंज : थावे-छपरा रेलखंड के आमान परिवर्तन कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर हुई धांधली के मामले में सीबीआइ की टीम रेकाॅर्ड खंगालने में जुटी है. सीबीआइ के निशाने पर रेल के कई अधिकारी आ गये हैं. उधर, सीबीआइ की छापेमारी के बाद हलक सूखने लगा है. सीबीआइ की टीम पुन: कभी भी यहां धमक […]

विज्ञापन

गोपालगंज : थावे-छपरा रेलखंड के आमान परिवर्तन कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर हुई धांधली के मामले में सीबीआइ की टीम रेकाॅर्ड खंगालने में जुटी है. सीबीआइ के निशाने पर रेल के कई अधिकारी आ गये हैं. उधर, सीबीआइ की छापेमारी के बाद हलक सूखने लगा है. सीबीआइ की टीम पुन: कभी भी यहां धमक सकती है.

थावे-छपरा रेलखंड की टेंडर प्रक्रिया से लेकर निर्माण में भी धांधली सामने आयी है. जब्त तीन महत्वपूर्ण फाइलों को खंगालने के दौरान कई चौकानेवाली बातें सामने आयी हैं. रेल सूत्रों की मानें, तो इस धांधली में टेंडर माफिया से लेकर निर्माण एजेंसी तक शामिल हैं. बता दें कि गत शनिवार को थावे-छपरा तथा पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्थित जोन कार्यालय के निर्माण संगठन में एक डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में एक साथ सीबीआइ ने छापा मारा था.

दूसरे दिन भी गोरखपुर जोनल कार्यालय में सीबीआइ की टीम जमी रही. थावे से लेकर छपरा तक के कराये गये रेल ट्रैक और स्टेशन के निर्माण में भी व्यापक धांधली की तसवीरों को सीबीआइ की टीम ले गयी. एक ही कंपनी को मैनेज कर टेंडर दिये जाने का मामला भी सामने आया.

थावे-छपरा

(100 किमी) आमान परिवर्तन के अंतर्गत किराये जा रहे कार्यां में अनियमितताओं की जांच चल रही है. प्रभात खबर की खबर को कुछ लोगों ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्वीटर पर भी भेज कर शिकायत दर्ज की थी. इस बीच सीबीआइ एसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों ने एक साथ गोरखपुर बीजी आॅफिस थावे-छपरा में छापा मारा, जिससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया. इस मामले में आगे भी जांच चलेगी. रेलवे सूत्रों का कहना है कि थावे-छपरा रेल खंड पर ट्रैक लिंकिंग से जुड़े कार्यों में गड़बड़ी की सूचना पर यह छापे पड़े हैं. जानकारों का कहना है कि सीबीआइ की जांच पर खुद रेल मंत्रालय की नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन