पंचायत सचिवों के स्थानांतरण पर लगे रोक

Updated at :13 Jan 2016 6:22 PM
विज्ञापन
पंचायत सचिवों के स्थानांतरण पर लगे रोक

पंचायत सचिवों के स्थानांतरण पर लगे रोक मुखिया संघ ने डीएम से की कार्रवाई की पहल गोपालगंज. बरौली बीडीओ के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों का सामूहिक स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया को आपत्ति है. प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद ने डीएम राहुल […]

विज्ञापन

पंचायत सचिवों के स्थानांतरण पर लगे रोक मुखिया संघ ने डीएम से की कार्रवाई की पहल गोपालगंज. बरौली बीडीओ के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों का सामूहिक स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया को आपत्ति है. प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद ने डीएम राहुल कुमार को आवेदन देकर सामूहिक स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सभी पंचायत सचिवों का एक साथ स्थानांतरण से लंबित योजनाओं को पूर्ण कर पाना संभव नहीं है. साथ ही वित्तीय वर्ष 2015-16 समाप्ति पर है ऐसे में विकास योजनाओं का कार्य अवरुद्ध हो जायेगा. ऐसी स्थिति में मुखिया संघ ने स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग डीएम से की है. मुखिया संघ ने कहा है कि किसी भी पंचायत सचिव से मुखिया को किसी प्रकार की शिकायत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन