गोपालगंज की सड़कों पर लगा भीषण जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन चालक

Gopalganj News : कैमूर के बाद गोपालगंज जिले से भी आई भीषण सड़क जाम की तस्वीर, स्कूल जाते बच्चों को हुई सबसे अधिक समस्या

विज्ञापन

Gopalganj News (प्रशांत पाठक) : गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर से होकर गुजरने वाली एन एच 531 पर बुधवार की सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. एक के बाद एक गाड़ियों के आने कारण रेलवे फाटक बार-बार बंद होता रहा. जिससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले राहगीर भी परेशान रहे. इस दौरान कई बार पहले निकलने के फेरे में राहगीर तथा स्कूल बसों की चालकों के बीच नोंक-झोंक की स्थिति भी उत्पन्न होती रही.

अत्यधिक जाम लगने के बाद पहुंची पुलिस

रेलवे फाटक पर जाम के कारण मीरगंज शहर की राज मंगल मिश्रा चौक तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. वहीं दूसरी तरफ मीरगंज पवार सब स्टेशन तक जाम में गाड़ियां फंसे रहने से लोग परेशान रहे. हालांकि सुचना पर मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गा नन्द मिश्र के निर्देश पर पुलिस टीम ने पहुंच कर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया.

Also Read : वीकेएसयू दीक्षांत समारोह में खर्च हुए 23.95 लाख, राज्यपाल सचिवालय को भेजा गया ब्योरा

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन