AIADMK में बगावत, फ्लोर टेस्ट में पार्टी के 25 विधायकों ने TVK का किया समर्थन

Updated:
विज्ञापन

AIADMK के बागी विधायक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, फोटो एक्स

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK में बगावत हो गई है. फ्लोर टेस्ट में पार्टी के 25 विधायकों ने टीवीके के समर्थन में वोट किया. जिसकी वजह से विजय की पार्टी ने 144 मतों के साथ विश्वास मत हासिल कर लिया.

विज्ञापन

AIADMK बागी गुट के नेता और विधायक CV शनमुगम ने कहा, पार्टी के 25 विधायकों ने TVK नेता और मुख्यमंत्री विजय का समर्थन किया है. उन्होंने कहा- एडप्पादी के पलानीस्वामी TVK का समर्थन न करने वाले प्रस्ताव पर 47 विधायकों के हस्ताक्षर के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं. जैसा कि पलानीस्वामी दावा कर रहे हैं, उन 47 विधायकों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कब किए? वह ऐसा दावा नहीं कर सकते, क्योंकि इस प्रस्ताव को लेकर कोई बैठक हुई ही नहीं थी. पलानीस्वामी ने स्पीकर को जो पत्र दिया था, वह जाली था.

बागी विधायकों पर क्या बोले पलानीस्वामी ?

AIADMK के विधायक एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा, हमने कृष्णमूर्ति को पार्टी व्हिप नियुक्त किया है, और इस बारे में सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया था. हालांकि, कुछ पूर्व मंत्रियों ने, जो विधायक के तौर पर चुने गए थे, ऐसे बयान जारी किए जो AIADMK के साथ विश्वासघात करने और राजनीतिक अनुशासन का उल्लंघन करने के बराबर थे. हमारे रुख के बारे में सूचित किए जाने के बाद भी, उन्होंने घोषणा की कि वे सत्ताधारी सरकार का समर्थन करेंगे. यह पूरी तरह से कानून के खिलाफ है. यह सरकार कुछ सदस्यों को मंत्री पद और बोर्ड में नियुक्तियों का वादा करके लुभाने के बाद बनाई गई थी. उन सदस्यों ने अब मुख्यमंत्री द्वारा लाए गए प्रस्तावों को अपना समर्थन दिया है. विधानसभा चुनावों में जीतने वाले AIADMK के 47 विधायक पार्टी चुनाव चिह्न के तहत चुने गए थे. पार्टी के प्रति वफादार रहने के बजाय, उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है. मंत्री बनने की उनकी चाहत ने उन्हें पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के खिलाफ काम करने पर मजबूर कर दिया है. यह कानून और न्याय, दोनों के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें: 12 को बनाए गए थे सीएम विजय के ओएसडी, 13 मई को विवाद के बाद रिकी राधन पंडित की नियुक्ति रद्द

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola