मोबाइल दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज

Author :YUVRAJ RATAN
Published by :YUVRAJ RATAN
Updated at :13 May 2026 9:27 AM
विज्ञापन
मोबाइल दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज

Gopalganj News : बारात से लौट रहे मोबाईल दुकानदार को घेर कर अपराधियों ने किया लहूलुहान, छिनतई की मंशा से आ घेरा

विज्ञापन

Gopalganj News (राकेश कुमार) : फुलवरिया थाना क्षेत्र के माडीपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप रविवार की आधी रात बारात से लौट रहे एक मोबाइल दुकानदार पर आधा दर्जन अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों ने दुकानदार को घेरकर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. घायल व्यवसायी की पहचान माडीपुर गांव निवासी मनोज चौहान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मनोज चौहान बारात से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आठ हजार रुपये की मांग करने लगे.

खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरा दुकानदार

जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया. आरोप है कि बदमाशों ने चाकू से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पीड़ित मनोज चौहान ने फुलवरिया थाने में लिखित शिकायत देकर घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद माडीपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

Also Read : गोपालगंज की सड़कों पर लगा भीषण जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन