Gopalganj News : बैकुंठपुर में कथा मटकोर में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : बैकुंठपुर में कथा मटकोर में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाने की उसरी गांव में कथा मटकोर कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद में बीच-बचाव करने गये तीन भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाने की उसरी गांव में कथा मटकोर कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद में बीच-बचाव करने गये तीन भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बाद में सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायलों में एक पक्ष से सुजीत कुमार, वाल्मीकि सहनी, मिथुन राय, केतु सहनी, मंजीत कुमार सहनी, शारदा देवी, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र राय, अनिल कुमार, सुनील कुमार एवं अवधेश यादव शामिल हैं.

तीन लोगों को भेजा गया सदर अस्पताल

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि रामबालक राय के लड़के का मटकोर कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी. झगड़ा शांत कराने पहुंचे तीनों भाइयों के साथ भी मारपीट की गयी, जिससे वे घायल हो गये. घायलों ने प्रह्लाद साहनी, ध्रुप साहनी समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद परिजनों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं बैकुंठपुर थाना अध्यक्ष ने बताया की पीड़ित के द्वारा आवेदन मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन