मोबाइल वेटिंग गया, तो पत्नी को घर से निकाला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jan 2016 3:17 AM
विज्ञापन

बाहर में नौकरी करता है पति गोपालगंज : रात के 12 बजे मोबाइल वेटिंग गया, तो पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया है. पत्नी ने महिला हेल्पलाइन पहुंच कर गुहार लगायी है. महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों ने पति को नोटिस देकर कार्यालय में बुलाया है. नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव की बेबी […]
विज्ञापन
बाहर में नौकरी करता है पति
गोपालगंज : रात के 12 बजे मोबाइल वेटिंग गया, तो पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया है. पत्नी ने महिला हेल्पलाइन पहुंच कर गुहार लगायी है. महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों ने पति को नोटिस देकर कार्यालय में बुलाया है. नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव की बेबी की शादी थावे थाना क्षेत्र के गवदरी के प्रवीण के साथ 3 जून, 2013 को हुई थी. शादी के बाद ससुराल जाते ही उसे दहेज में बाइक नहीं देने के कारण प्रताड़ित किया जाने लगा. इधर, पति अचानक बाहर नौकरी करने चला गया.
घर में पत्नी के अलावा उसकी मां एवं बहन रहती है. पति को जब भी समय मिला, पत्नी के पास फोन करता, तो मोबाइल हमेशा वेटिंग ही रहता. पति को जब शंका हुई, तो वह रात में भी फोन करने लगा. छह माह पूर्व रात के 12 बजे से लेकर काफी देर तक जब वेटिंग रहा, तो पति ने पत्नी को चेतावनी दी, लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ.
लगातार कई दिनों तक मोबाइल रात-रात भर वेटिंग रहा. पत्नी से जब भी शिकायत करता, तो पत्नी सही जवाब नहीं देती. नाराज पति बाहर से ही अपने परिजनों को घर से निकाल देने की सलाह दी. अगले ही दिन पत्नी को घर से निकाल दिया गया. पीड़िता का कहना है कि मोबाइल में गड़बड़ी के कारण वेटिंग आता है. वह कहीं बात नहीं करती थी. हेल्पलाइन परियोजना प्रबंधक नाजिया मुमताज परामर्शी एके ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति को बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










