किसानों को बढी हुई दर पर जल्द मिले बोनस : मांझी

किसानों को बढी हुई दर पर जल्द मिले बोनस : मांझी किसानों की समस्या को लेकर राज्यव्यापी धरनासंवाददाता,पटनापूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया. किसानों की समस्या को लेकर वे पार्टी नेता वृशिण् पटेल और महाचंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ शहीद […]
किसानों को बढी हुई दर पर जल्द मिले बोनस : मांझी किसानों की समस्या को लेकर राज्यव्यापी धरनासंवाददाता,पटनापूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया. किसानों की समस्या को लेकर वे पार्टी नेता वृशिण् पटेल और महाचंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ शहीद स्मारक से धरना स्थल तक पैदल गये. किसानों की समस्यों को लेकर मंगलवार को पार्टी की ओर से पूरे बिहार में धरने का आयोजन किया. धरने में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान और अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे. उन्होंने कहा कि हम चुनावी सभा नहीं कर रहे हैं बल्कि, प्रदेश के लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आंदेलन कर रहे हैं. उन्होंने प्रदेश के किसानों के धान के बकाये राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की. मांझी ने अपने काल में शुरू किये गये किसानों की बोनस योजना को फिर से शुरू करने तथा बोनस की राशि 300 से 500 रु पये करने की मांग की. धरने को पूर्व मंत्री वृशिण पटेल और महाचंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया. धरने का संचालन श्रीप्रकाश मालाकार ने किया. धरने में अनामिका पासवान, रूनम कुमारी, डॉ. सुजाता, देवेन्द्र मांझी, विजय यादव, माधव आजाद, संजीव पासवान नंनलाल मांझी, राजेश्वर मांझी, गजेन्द्र मांझी, साधु भगत पासवान, अनिल पासवान, सुनील पासवान, अतुल राउत पासवान, गोल्टू पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










