Gopalganj News: स्वास्थ्य सुरक्षा की पाठशाला, CHO ने बच्चों को बताई दिमागी बुखार से बचाव के उपाय

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के विशवंभरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में CHO कविता शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच चमकी बुखार एवं दिमागी बुखार के प्रति जागरूक किया गया.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के विशवंभरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में CHO कविता शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच चमकी बुखार एवं दिमागी बुखार के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News,(चितरंजन उपाध्याय): गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के विशवंभरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को धतिवना पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कविता शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच चमकी बुखार एवं दिमागी बुखार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बीमारी के लक्षण और उपचार

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. CHO कविता शुक्ला ने बताया कि चमकी बुखार को दिमागी बुखार भी कहा जाता है. इस बीमारी में दिमाग में सूजन हो जाती है, जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है.

CHO कविता शुक्ला ने क्या बताया

उन्होंने बताया कि सिर दर्द,पेट दर्द,उल्टी,दस्त,तेज बुखार एवं बेहोशी इसके प्रमुख लक्षण हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है. यह बीमारी प्रायः मई,जून और जुलाई महीने में अधिक फैलती है. खाली पेट लीची खाने से बच्चों में बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बच्चों को सुबह खाली पेट लीची नहीं खाने की सलाह दी गई. साथ ही धूप से बचने,उमस भरी गर्मी में पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पीने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई.

सीएचओ ने बच्चों एवं शिक्षकों को बताया कि यदि किसी बच्चे में चमकी बुखार के लक्षण दिखाई दें तो अविलंब 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन करें,ताकि मरीज को तुरंत थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर इलाज कराया जा सके.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन