दो पाटों के बीच पिस रही नीतीश सरकार : प्रेम कुमार

Updated at :12 Jan 2016 6:24 PM
विज्ञापन
दो पाटों के बीच पिस रही नीतीश सरकार :  प्रेम कुमार

दो पाटों के बीच पिस रही नीतीश सरकार : प्रेम कुमार संवाददाता, पटनाविधानसभा में विरोधी दल के नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दबाव को पहले से ही झेल रहे हैं, तो अब दूसरी तरफ कांग्रेस के भी दबाव में आने लगे हैं. नीतीश कुमार की […]

विज्ञापन

दो पाटों के बीच पिस रही नीतीश सरकार : प्रेम कुमार संवाददाता, पटनाविधानसभा में विरोधी दल के नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दबाव को पहले से ही झेल रहे हैं, तो अब दूसरी तरफ कांग्रेस के भी दबाव में आने लगे हैं. नीतीश कुमार की सरकार दो पाटों के बीच पिस रही है. यह बेमेल विचारों के गंठबंधन का कुप्रभाव है कि मुख्यमंत्री को दबाव में सरकार चलाना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि वे किसी दबाव में काम नहीं करेंगे, लेकिन आये दिन वे कभी लालू प्रसाद के दबाव में निर्णय लेते हैं तो कभी कांग्रेस के दबाव में कदम उठाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन