19 को होगा डिहरी, औरंगाबाद और गया की सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षण

Updated at :12 Jan 2016 6:24 PM
विज्ञापन
19 को होगा डिहरी, औरंगाबाद और गया की सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षण

19 को हाेगा डिहरी, औरंगाबाद और गया की सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षणसंवाददाता, पटना जल संसाधन विभाग की डिहरी, औरंगाबाद और गया की सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षण व समीक्षा 19 जनवरी को होगी. स्थल निरीक्षण व समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ विभागीय मंत्री ललन सिंह भी रहेंगे. पहले तीनों जिलों की सिंचाई योजनाओं […]

विज्ञापन

19 को हाेगा डिहरी, औरंगाबाद और गया की सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षणसंवाददाता, पटना जल संसाधन विभाग की डिहरी, औरंगाबाद और गया की सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षण व समीक्षा 19 जनवरी को होगी. स्थल निरीक्षण व समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ विभागीय मंत्री ललन सिंह भी रहेंगे. पहले तीनों जिलों की सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षण व समीक्षा की तिथि 18 जनवरी को तय की गयी थी, किंतु अब इसकी तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गयी है. जल संसाधन विभाग के योजना व मॉनिटरिंग के मुख्य अभियंता इंदू भूषण कुमार ने बयाया कि तीनों जिलों के अधीक्षण व कार्यपालक अभियंताओं को इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. जल संसाधन विभाग ने पहली बार सिंचाई योजनाओं का हर जिलें में स्थल निरीक्षण व समीक्षा करने का अभियान शुरु करने का निर्णय लिया है. इस निर्णय से अभियंताओं व संवेदकों में हड़कंप मचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन