बिहार बंद पर राजद और जदयू को नोटिस

बिहार बंद पर राजद और जदयू को नोटिस25 फरवरी के पहले मांगा जवाबविधि संवाददाता,पटना पटना हाइकोर्ट ने राजद और जदयू को पिछले वर्ष 27 जुलाई काे आहूत बिहार बंद पर नोटिस जारी किया है. जस्टिस राकेश कुमार के कोर्ट ने दोनों दलों से 25 फरवरी के पहले जवाब देने को कहा है. 25 फरवरी को […]
बिहार बंद पर राजद और जदयू को नोटिस25 फरवरी के पहले मांगा जवाबविधि संवाददाता,पटना पटना हाइकोर्ट ने राजद और जदयू को पिछले वर्ष 27 जुलाई काे आहूत बिहार बंद पर नोटिस जारी किया है. जस्टिस राकेश कुमार के कोर्ट ने दोनों दलों से 25 फरवरी के पहले जवाब देने को कहा है. 25 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होगी. कोर्ट ने राजद के बिहार बंद को सरकार और सत्ताधारी दल जदयू के समर्थन के आरोपों को लेकर नोटिस जारी किया है. राजद को इस बात का जवाब देना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद किसके आदेश से बिहार बंद किया गया. इसी प्रकार जदयू को हलफनामा देकर यह बताने को कहा है कि उसने राजद के बिहार बंद को औपचारिक तौर पर सपोर्ट किया है. बिहार बंद के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान पर भी कोर्ट ने सरकार की खिंचाई की है. दूसरी ओर सरकार की ओर से कहा गया कि बिहार बंद को सरकार की ओर से कोई समर्थन नहीं दिया गया था. गौरतलब है कि पिछले साल 27 जुलाई को राजद ने बिहार बंद का आह्वान किया था. अदालत में सुनवाई के दौरान अरविंद कुमार नाम के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस बंद को जदयू ने भी समर्थन दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










