शहर के प्रतिमा स्थल को चमकाने की तैयारी शुरू

शहर के प्रतिमा स्थल को चमकाने की तैयारी शुरू सड़क और नालों पर खर्च होंगे एक करोड़वेंडरों की व्यवस्था करने के लिए बनायी गयी कमेटीगोपालगंज. इस वर्ष शहर में बने महापुरुर्षों की प्रतिमा को चमकाने की तैयारी शुरू हो गयी है. शहर के सभी चौक-चौराहों पर प्रतिमा को भव्य रूप दिया जायेगा. इसके लिए नगर […]
शहर के प्रतिमा स्थल को चमकाने की तैयारी शुरू सड़क और नालों पर खर्च होंगे एक करोड़वेंडरों की व्यवस्था करने के लिए बनायी गयी कमेटीगोपालगंज. इस वर्ष शहर में बने महापुरुर्षों की प्रतिमा को चमकाने की तैयारी शुरू हो गयी है. शहर के सभी चौक-चौराहों पर प्रतिमा को भव्य रूप दिया जायेगा. इसके लिए नगर पर्षद के बोर्ड ने मुहर लगा दी है. नगर पर्षद बोर्ड ने अपनी सहमति दे दी है. प्रतिमा स्थल के आसपास सुगंधित फूल के पौधे लगा कर और बेहतर बनाने की दिशा में रणनीति तैयार की गयी है. इसके साथ ही शहर में प्रखंड कार्यालय के सामने बेकार पड़ी सरकारी जमीन पर जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद यहां पार्क बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इसके अलावा जादोपुर रोड स्थित शिवाजी पार्क को विकसित कर यहां पार्क बनाने की मंजूरी दी गयी है. शहर की अफसर काॅलोनी में भी एक पार्क बनाने की तैयारी है. मार्च के पहले निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. शहर में बनेगा पेशाब घरशहर के प्रमुख चौक पर पेशाब घर बनाया जायेगा, ताकि स्वच्छता के साथ लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. शहर के थाना चैक, समाहरणालय के सामने, को-ऑपरेटिव बैंक के पास, अांबेडकर भवन, जंगलिया चौक के पास पेशाब घर का निर्माण होगा. शहर के विकास के लिए भी कई योजनाओं को पारित किया गया है. नप की बैठक में लिया गया फैसलासोमवार को नगर पर्षद के बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद संजू देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर के विकास से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किये गये. बिहार नगरपालिका भवन निर्माण उपविधि 2014 के क्रियान्वयन के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया गया. इस नियम की तकनीकी जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने उपस्थित सभी लोगों को दी. इस नियमावली के क्रियान्वयन के लिए मणिकिशोर नारायण को पांच सदस्यीय टीम का अध्यक्ष बनाया गया है. इस कमेटी में जयहिंद प्रसाद, अनिल गिरि, मीना देवी, उषा कुमारी के अलावा एक आर्किटेक्ट तथा एक सिविल इंजीनियर होंगे. इसके अलावा विभिन्न वार्डों में बीआरजीएफ के लिए एक करोड़ राशि पथ एवं वार्ड के निर्माण के लिए खर्च किये जायेंगे. एक नजर में पारित प्रस्तावबिहार नगरपालिका उपविधि 2014 लागूक्रियान्वयन के लिए पांच सदस्यीय टीम गठितसड़क और नालों पर होंगे एक करोड़ खर्चतीन पार्क और छह मूत्रालयों का होगा निर्माणसदर अस्पताल के सामने गुमटियां होंगी पक्कीवेंडरों के व्यवसाय के लिए जमीन तलाशने के लिए कमेटी बनीप्रतिमा स्थलों को बनाया जायेगा आकर्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










