मैट्रिक के फॉर्म दूसरे सप्ताह से भरे जायेंगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:27 PM

विज्ञापन

मैट्रिक के फॉर्म दूसरे सप्ताह से भरे जायेंगा फॉर्म भरने को लेकर शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी पिछली बार फेल छात्र भी भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म संवाददाता, गोपालगंज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जनवरी के दूसरे सप्ताह से मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तैयारी की है. ओएमआर फॉर्म स्कूल कैंपस में […]

विज्ञापन

मैट्रिक के फॉर्म दूसरे सप्ताह से भरे जायेंगा फॉर्म भरने को लेकर शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी पिछली बार फेल छात्र भी भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म संवाददाता, गोपालगंज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जनवरी के दूसरे सप्ताह से मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तैयारी की है. ओएमआर फॉर्म स्कूल कैंपस में भरा जायेगा. फॉर्म भरे जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को गाइड लाइन जारी कर दी है. इंटरमीडिएट के फॉर्म भरने की तिथि समाप्त होते ही मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म भरने का काम शुरू हो जायेगा. मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म उन्हीं छात्र-छात्राओं का भरा जायेगा, जिन्होंने टेस्ट परीक्षा पास की है. इसके अलावा पिछले बार फेल हुए छात्र – छात्राएं भी फॉर्म भर सकते हैं. शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2015 की बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हुए थे. उनका फॉर्म भी इस बार की बोर्ड परीक्षा में भरा जायेगा. परीक्षा फॉर्म का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है. तिथि जारी होने के साथ ओएमआर फॉर्म का शुल्क भी जारी कर दिया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा. कार्यक्रम के अनुसार फॉर्म भरा जायेगा. डीइओ ने कहा कि इस बार की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर कई तरह से कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन