चार हजार छात्रों ने भरे फॉर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:27 PM

विज्ञापन

चार हजार छात्रों ने भरे फॉर्म इंटरमीडिएट परीक्षा का फॉर्म भरने की रफ्तार सुस्त तीन दिनों में महज दस फीसदी छात्रों के भरे गये फॉर्म आठ जनवरी तक बगैर विलंब शुल्क फॉर्म भरने की है अंतिम तिथि फोटो न. 6 इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने की रफ्तार धीमी चल रही है. परीक्षा समिति के […]

विज्ञापन

चार हजार छात्रों ने भरे फॉर्म इंटरमीडिएट परीक्षा का फॉर्म भरने की रफ्तार सुस्त तीन दिनों में महज दस फीसदी छात्रों के भरे गये फॉर्म आठ जनवरी तक बगैर विलंब शुल्क फॉर्म भरने की है अंतिम तिथि फोटो न. 6 इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने की रफ्तार धीमी चल रही है. परीक्षा समिति के निर्देश के बाद कई कॉलेजों ने फॉर्म भरने का कामय शुरू नहीं किया, वहीं प्लस-टू स्कूलों में अबतक दस फीसदी छात्रों के ही फॉर्म भरे गये हैं. परीक्षा समिति ने आठ जनवरी तक बगैर विलंब शुल्क फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की है. इस रफ्तार से निर्धारित तिथि तक 12 हजार छात्रों के ही फॉर्म भरे जायेंगे. संवाददाता, गोपालगंज इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की रफ्तार सुस्त है. तीन दिनों में चार हजार छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे हैं. यह महज दस प्रतिशत है. आठ जनवरी तक ही बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरना है. इसमें दो दिन एक जनवरी और छह को अवकाश रहेगा. समयसीमा समाप्त होने के बाद छात्रों की परेशानी बढ़ सकती है. इधर, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज समेत कई अनुदानित स्कूलों ने फॉर्म भरने का काम शुरू नहीं किया है. दो जनवरी से इन विद्यालयों में फॉर्म भरने की बात कही जा रही है. शहर के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 268 छात्रों को फॉर्म भरना है. इनमें 50 छात्रों के फॉर्म भरे जा चुके हैं. प्राचार्य मित्रानंद आर्य ने कहा कि समयसीमा से पहले सभी छात्रों के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. वहीं, जादोपुर के रामरतन शाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइंस के 110 और इंटर कला के 70 छात्रों के फॉर्म भरे जायेंगे. इनमें दस प्रतिशत छात्रों के फॉर्म भरे जा चुके हैं. प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने बताया कि समय कम होने के कारण बंदी के दिन भी परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा. जादोपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल, एसएस बालिका, एमएम उर्दू महाविद्यालय, बरौली प्लस टू स्कूल, अब्दुल गफूर बालिका प्रोजेक्ट विद्यालय में भी फॉर्म भरने का काम तेज कर दिया गया है. परीक्षार्थियों से लेना है ओएमआर शुल्क कोटि मद परीक्षा शुल्क प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ नियमित एव स्वतंत्र अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 900 1000समुन्नत एवं क्वालिफाई अनुमति शुल्क/परीक्षा शुल्क 300+900 400+1000व्यवसायिक परीक्षार्थियों के रूप में परीक्षा शुल्क 1250 1350पिछले बार शामिल हुए थे परीक्षार्थी 28620 इतने ओएमआर फॉर्म हुए आवंटित 39000 2016 में शामिल होंगे परीक्षार्थी 38000आठ तक बिना विलंब शुल्क के साथ भरे जायेंगे फॉर्म इंटरमीडिएट परीक्षा का फॉर्म भरने में अगर आप पीछे रह गये, तो विलंब शुल्क भरना होगा. परीक्षा समिति ने आठ जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरनेवाले छात्र – छात्राओं के लिए विलंब शुल्क निर्धारित किया है. 13 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जायेगा. 90 स्कूलों के छात्रों को भरना था ओएमआर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित होनेवाली इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के 90 विद्यालयों के छात्र – छात्राओं को ओएमआर फॉर्म भरना था. लेकिन, इनमें से 17 ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने अबतक फॉर्म भरने का काम शुरू नहीं किया है. इससे छात्र – छात्राओं की परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन