सभी जिला इकाइयों को सीपीआइ ने नये सदस्य बनाने में झोंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 6:30 PM
सभी जिला इकाइयों को सीपीआइ ने नये सदस्य बनाने में झोंका भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान को 30 को सौंपेगी बिहार भाकपा सदस्यता आभियान की रिपोर्टसंवाददाता, पटना भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने पार्टी की 90 वीं वर्षगांठ मनाने के साथ-साथ अपनी सभी जिला इकाइयों को सदस्यता अभियान में झोंक दिया है. पार्टी ने इस […]
सभी जिला इकाइयों को सीपीआइ ने नये सदस्य बनाने में झोंका भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान को 30 को सौंपेगी बिहार भाकपा सदस्यता आभियान की रिपोर्टसंवाददाता, पटना भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने पार्टी की 90 वीं वर्षगांठ मनाने के साथ-साथ अपनी सभी जिला इकाइयों को सदस्यता अभियान में झोंक दिया है. पार्टी ने इस बार कम-से-कम एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. पार्टी ने सभी जिला सचिवों को सदस्यता अभियान का हर-हाल में लक्ष्य हासिल करने को कहा है. सदस्यता अभियान में भाकपा को लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बख्तियारपुर, मधुबनी और सुपौल में बेहतर रिस्पांस मिल रहा है. पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने अपने सभी जिला सचिवों को कम-से-कम आपने-अपने जिलों में 20 प्रतिशत सदस्य संख्या बढ़ाने की आपील की है. भाकपा मुख्यालय में अलग से सदस्यता-सेल का गठन किया गया है. सेल हर दिन प्राय: सभी जिलों से सदस्यता अभियान की रिपोर्ट ले रहा है. 30 दिसंबर को पटना के 90 वीं स्थापना दिवस समारोह में सदस्य संख्या की ताजा रिर्पोट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान को सौंपेगी. भाकपा का सदस्यता आभियान सेल इसकी तैयारियों में जुटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










