घोड़े पर सवार होकर स्वास्थ्य मंत्री गये आवास देखने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 6:54 PM

विज्ञापन

घोड़े पर सवार होकर स्वास्थ्य मंत्री गये आवास देखनेकहा, पांच साल की उम्र से कर रहे हैं घुड़सवारीसंवाददाता, पटना स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव सुबह नौ बजे के करीब 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से घोड़े की सवारी कर देशरत्न मार्ग स्थित अपने लिए आवंटित आवास पहुंचे. उनके साथ बिहार पुलिस का घुड़सवार दस्ता भी […]

विज्ञापन

घोड़े पर सवार होकर स्वास्थ्य मंत्री गये आवास देखनेकहा, पांच साल की उम्र से कर रहे हैं घुड़सवारीसंवाददाता, पटना स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव सुबह नौ बजे के करीब 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से घोड़े की सवारी कर देशरत्न मार्ग स्थित अपने लिए आवंटित आवास पहुंचे. उनके साथ बिहार पुलिस का घुड़सवार दस्ता भी शामिल था. अावंटित आवास का मुआयना करने के बाद श्री यादव ने कहा कि वे पांच साल की उम्र से घुड़सवारी कर रहे हैं. जब माता जी मुख्यमंत्री थीं, उस समय भी मैं घुड़सवारी करता था. उन्होंने कहा कि वे अपने आवंटति आवास देखने आये थे. घुड़सवारी को पर्यावरण के लिए बेहतार बताते हुए कहा कि अत्यधिक वाहनों के कारण हवा दूषित हो रहा है. वाहनों के बजाय घोड़े की सवारी से प्रदूषण कम होगा, इसलिए हम घोड़े की सवारी को बढ़ावा दे रहे हैं. जब लोगों को इसकी जानकारी मिली कि तेज प्रताप यादव घोड़ की सवारी कर रहे हैं, तो उन्हें देखने लोगों का हुजूम जुट गया. पूर्व मुख्यमंत्री लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य महकमे के कैबिनेट मंत्री हैं. फिलहाल वे अपनी मां राबड़ी देवी के नाम आवंटित 10, सर्कुलर रोड पर भाई और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन