राजद का 8214 पंचायतों में पूरा हुआ संगठनात्मक चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 6:54 PM
राजद का 8214 पंचायतों में पूरा हुआ संगठनात्मक चुनाव 27 को प्रखंड और 29 को होगा जिलाध्यक्षों का होगा चुनाव संवाददाता, पटनासंगठनात्मक चुनाव के पहलेचरण में पार्टी का 8214 पंचायतों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गया. पंचायतों के अलावा 41 नगर परिषद और 84 नगर पंचायतों के वार्डों में पार्टी के प्राथमिक इकाइयों का चुनाव […]
राजद का 8214 पंचायतों में पूरा हुआ संगठनात्मक चुनाव 27 को प्रखंड और 29 को होगा जिलाध्यक्षों का होगा चुनाव संवाददाता, पटनासंगठनात्मक चुनाव के पहलेचरण में पार्टी का 8214 पंचायतों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गया. पंचायतों के अलावा 41 नगर परिषद और 84 नगर पंचायतों के वार्डों में पार्टी के प्राथमिक इकाइयों का चुनाव हुआ. पार्टी के के प्राथमिक इकाईयों के चुनाव के साथ शुक्रवार से पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डा तनवीर हसन ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर के साथ ही नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के वार्ड स्तर पर प्राथमिक इकाइयों में चुनाव करा लिया गया है. अब 27 दिसंबर को प्रखंड इकाइयों और राज्य परिषद के सदस्यों का तथा 29 दिसंबर को जिलाध्यक्षों एवं राज्य परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. पार्टी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि राज्य निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा मिले रिपोर्ट के अनुसार बिहार सहित देश के 21 राज्यों में प्राथमिक इकाई के चुनाव के साथ ही सांगठनिक चुनाव का प्रथम चरण आज पूरा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










