पुनपुन के निकट बनने वाले नये एयरपोर्ट का मसला फंसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 6:23 PM

विज्ञापन

पुनपुन के निकट बनने वाले नये एयरपाेर्ट का मसला फंसाचार माह में नहीं मिली फिजिबिलिटी रिपोर्ट संवाददाता,पटनापटना मास्टर प्लान में पुनपुन के निकट बनने वाले नये एयरपाेर्ट का मसला फंस गया है. प्रस्तावित एयरपोर्ट का मामला अभी तक नागरिक विमानन प्राधिकरण के पास चार महीनों से लंबित पड़ा है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा […]

विज्ञापन

पुनपुन के निकट बनने वाले नये एयरपाेर्ट का मसला फंसाचार माह में नहीं मिली फिजिबिलिटी रिपोर्ट संवाददाता,पटनापटना मास्टर प्लान में पुनपुन के निकट बनने वाले नये एयरपाेर्ट का मसला फंस गया है. प्रस्तावित एयरपोर्ट का मामला अभी तक नागरिक विमानन प्राधिकरण के पास चार महीनों से लंबित पड़ा है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नव प्रस्तावित एयरपोर्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का अनुरोध भारत सरकार के एयरपोर्ट ऑथिरिटी से किया था. फिजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए राज्य सरकार ने 11 लाख रुपये भी ऑथिरिटी को दिये थे, साथ ही एक माह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया था. नये मास्टर प्लान में राजधानी के दक्षिण तरफ पुनपुन के पास डुमरी हाल्ट में नये एयरपोर्ट को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था. मास्टर प्लान में इसके लिए विस्तृत अध्ययन कर नक्शे में क्षेत्र को भी दिखाया गया है. मास्टर प्लान में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए जब एयरपोर्ट ऑथिरिटी को पत्र भेजा गया, तो उसने आपत्ति जतायी. एयरपोर्ट ऑथिरिटी का कहना था कि एयरपोर्ट के लिए निर्धारित स्थल का क्षेत्र जलमग्न रहने वाला है. ऐसे में वहां पर एयरपोर्ट का निर्माण करना असंभव है. इधर, राज्य सरकार ने मास्टर प्लान में निर्धारित डुमरी स्थित क्षेत्र के फिजिबिलिटी के अध्ययन के लिए एयरपोर्ट ऑथॉरिटी से अनुरोध किया है. चार माह पहले भेजे गये पत्र व पैसे के बाद भी अभी तक राज्य सरकार को फिजिबिलिटी रिपोर्ट नहीं मिला है. राज्य सरकार का मानना है कि लो-लैंड की भरायी कर उस समस्या से निजात पाया जा सकता है. पहले एयरपोर्ट के लिए भारत सरकार से रिपोर्ट तो मिल जाये. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने राजधानी में एक बड़े एयरपोर्ट के लिए डीजीसीए काे दो प्रस्तावों पर विचार करने को कहा है. अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन