भोरे पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 6:23 PM

विज्ञापन

भोरे पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम मामला नवजात बच्ची की मौत कापीड़ित परिवार सहित अस्पताल के प्रभारी व थानेदार का बयान दर्जसंवाददाता, भोरेभोरे रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से हुई नवजात बच्ची की मौत के मामले की जांच करने मानवाधिकार आयोग की टीम शुक्रवार को भोरे पहुंची. टीम ने भोरे पहुंच कर रेफरल अस्पताल […]

विज्ञापन

भोरे पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम मामला नवजात बच्ची की मौत कापीड़ित परिवार सहित अस्पताल के प्रभारी व थानेदार का बयान दर्जसंवाददाता, भोरेभोरे रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से हुई नवजात बच्ची की मौत के मामले की जांच करने मानवाधिकार आयोग की टीम शुक्रवार को भोरे पहुंची. टीम ने भोरे पहुंच कर रेफरल अस्पताल के प्रभारी, भोरे थानाध्यक्ष एवं पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया. मानवाधिकार आयोग की टीम के आने के बाद रेफरल अस्पताल में हड़कंप मच गया. बता दें कि बुधवार की रात भोरे थाने के तिवारी चकिया गांव निवासी सुनील चौहान की पत्नी कुसुम देवी को प्रसव पीड़ा हुई थी, जिसे लेकर उनके परिजन व आशा कार्यकर्ता फुलकुमारी देवी रेफरल अस्पताल पहुंचे थे. रात के 10 बजे कुसुम ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद पैसों के लिए नवजात बच्ची को स्वास्थ्यकर्मियाें ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए ठंड में ही छोड़ दिया, जिसके कारण गुरुवार की सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गयी. बाद में मृत बच्ची एवं प्रसूता कुसुम देवी को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के नाम पर भी पैसे लिये गये. बाद में परिजनों के हंगामा करने पर सिविल सर्जन खुद मामले की जांच करने पहुंचे. इधर, मृत बच्ची का पिता सुनील चौहान ने भोरे थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. पूरे मामले के सामने आने के बाद मानवाधिकार की टीम शुक्रवार को भोरे रेफरल अस्पताल पहुंची, जहां मौजूद सुनील चौहान से टीम ने पूछताछ की. सुनील चौहान ने बताया कि मामले का खुलासा होने के बाद अस्पताल में ली गयी राशि के साथ-साथ एक हजार रुपये देकर उसे वापस घर भेज दिया गया. इसकी लिखित शिकायत सुनील ने की है. इसके बाद मानवाधिकार आयोग के सदस्य भोरे थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ मिलिंद मोहन का बयान दर्ज किया. मानवाधिकार आयोग के विजय तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इधर, मानवाधिकार आयोग के पहुंचने के बाद अस्पताल में मामले को दबाने का खेल ठंडा पड़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन