गोसाई टोला में भूमि कब्जा को लेकर हिंसक झड़प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 6:23 PM
गोसाई टोला में भूमि कब्जा को लेकर हिंसक झड़प पिता-पुत्री समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल घर में की गयी तोड़फोड़, जांच को पहुंचे इंस्पेक्टर तीनों घायलों को सदर अस्पताल में किया गया भरती फोटो न. 8 संवाददाता, गोपालगंज नगर थाने के गोसाई टोला में शुक्रवार को भूमि पर कब्जा करने का विरोध […]
गोसाई टोला में भूमि कब्जा को लेकर हिंसक झड़प पिता-पुत्री समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल घर में की गयी तोड़फोड़, जांच को पहुंचे इंस्पेक्टर तीनों घायलों को सदर अस्पताल में किया गया भरती फोटो न. 8 संवाददाता, गोपालगंज नगर थाने के गोसाई टोला में शुक्रवार को भूमि पर कब्जा करने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ा. हरवे-हथियार लेकर पहुंचे 15-20 लोगों ने घर में घूस कर तोड़फोड़ की. गंभीर हालत में पिता-पुत्री और पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने के इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. हालांकि पुलिस हमला करनेवाले आरोपितों में किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. घायल बुजुर्ग हरिमोहन पांडेय ने बताया कि घर में अचानक 15-20 लोग घूस आये. मकान-जमीन को अपना बता कर खाली करने को कहा. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान घर में घूस कर उत्पात मचाया. हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण स्थानीय लोग भी मदद को आगे नहीं आये. वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. लेकिन, पुलिस घंटे भर विलंब से पहुंची. तब तक हरिमोहन पांडेय, उनकी पुत्री अनुराधा कुमारी और अनुराग पांडेय को घायल कर दिया गया. पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले. घटना की जांच करने के बाद नगर थाना इंस्पेक्टर ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन परिजनों को दिया. वहीं, दिन में घर में घूस कर परिवार के साथ मारपीट किये जाने से परिजन दहशत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










