20 दिनों बाद भी नहीं खुला धान क्रय केंद्र 65 पैक्स विभाग ने किया डिफाॅल्टर घोषित डिफाॅल्टरों में दो व्यापार मंडल भी शामिल पैक्सों में बकाया है 380.81 लाख की राशि डिफाॅल्टर पैक्सों में नहीं होगी धान अधिप्राप्ति कार्य अध्यक्षों पर गिर सकती है विभाग की गाज संवाददाता, गोपालगंज धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरे प्रदेश में पांच दिसंबर से शुरू होना था. विभाग के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू किये जाने को लेकर हर स्तर पर पहल की गयी. यहां तक की अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव ने गत पांच दिसंबर को ही सहकारिता विभाग अधिकारियों के साथ बैठक कर धान अधिप्राप्ति कार्य हर हाल में शुरू किया जाये. लेकिन, सख्त से सख्त निर्देश के बाद 20 दिन बीत जाने पर भी जिले में एक भी धान क्रय केंद्र अब तक संचालित नहीं हुआ है. ऐसे में सहकारिता विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को कैसे पूरा किया जायेगा, यह कहना मुश्किल है. वहीं, जिले के 65 पैक्सों को सहकारिता विभाग के द्वारा डिफाॅल्टर घोषित किया गया है. वहीं, जिले के दो व्यापार मंडल मीरगंज एवं कुचायकोट को भी विभाग के द्वारा डिफाॅल्टर घोषित किया गया है. जिले के 238 पैक्सों को वर्ष 2014-15 में धान अधिप्राप्ति कार्य के लिए राशि मुहैया करायी गयी थी. दी-सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, गोपालगंज के द्वारा पैक्सों को मुहैया करायी गयी राशि से धान अधिप्राप्ति का कार्य पूर्ण होने के साथ ही अधिकतर पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के द्वारा बैंक को राशि वापस कर दी गयी. जबकि, जिले के 65 पैक्सों एवं दो व्यापार मंडलों के द्वारा राशि वापस नहीं की गयी. अब भी उन पैक्सों और व्यापार मंडलों में दी-सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 380.81 लाख की राशि बकाया है. इस स्थिति को देखते हुए सहकारिता विभाग के द्वारा इन पैक्सों एवं व्यापार मंडलों को डिफाॅल्टर घोषित किया गया. इन पैक्स और व्यापार मंडलों के द्वारा वर्ष 2015-16 में धान अधिप्राप्ति कार्य नहीं कराये जाने का निर्णय लिया गया है. इन पैक्सों को बगलवाले पैक्सों में टैगिंग करते हुए धान अधिप्राप्ति का कार्य कराया जायेगा. एक नजर में पैक्स व बकाया राशि पंचायत का नाम बकाया राशि लाख में 1. मानिकपुर 2.212. जादोपुर दुखहरन 1.473. विशुनपुर पश्चिमी 10.284. लुहसी 5.285. नवादा परसौनी 3.166. परसौनी खास 1.757. दहीभाता 3.288. साखे खास 2.039. छोटका साखे 0.8210. छाप 6.2011.मटिहानी नयन 6.0812.हरपुर 6.3713.सवरेजी 10.1214. बरवा कपरपुरा 4.4815. महइचा 7.8016. मीरगंज 8.3017. बरी इशर 3.5618. एकडेगा 0.8519.कांधगोपी 5.4220.रतन चक 4.8221. सोहागपुर 5.9222. लाइन बाजार 8.0023. कोयलादेवा 1.5424. खैरटिया 4.5425.पैकौली बदो 1.5526.मजिरवा खास 1.8627. मांझा गोसाइ 1.5228.फतेपुर 2.3229.बैरिया दुर्ग 0.9330. रकबा 10.4331. हरदिया 6.0932. खदही 5.0933. करकटहां 1.1334. कोइसा खुर्द 10.0535. मठिया हरदों 0.8536. पुरखास 6.2237. जलालपुर 2.3138. बनकटा 9.9239. कुचायकोट 2.9340. विक्रमपुर 6.3641. बलिवन सागर 3.7342.सोनहूला गोखुल 4.5443. सिसवां 3.6244.खजुरी 4.6645.कर्णपुरा 9.8646.शेख पुर्दिल 8.8547.बंगरा 1.6548.कल्याणपुर 9.8549. पीपरा 9.3950.लड़ौली 9.0051.हसनपुर 8.0252.सदौवा 2.3153.रामपुर 0.1654.लोहिजरा 10.0455. शेर 10.0956.सुपौली 10.0757.बखरौर 10.1658. बनदौली बनौरा 10.3659.बासघाट मंसूरिया 10.3660. उसरी 10.3661. अजबी नगर 10.2162. बखरी 2.0163.जगदीशपुर 1.0064.हकाम 10.2665. सिरसा 10.30क्या कहते हैं अधिकारी जिस किसी पैक्स एवं व्यापार मंडल के द्वारा बैंक की राशि का चुकता नहीं किया गया है, उन्हें विभाग के द्वारा डिफाॅल्टर घोषित किया गया है. डिफाॅल्टर पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य इस वर्ष नहीं किया जायेगा. चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक, दी-सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, गोपालगंज
20 दिनों बाद भी नहीं खुला धान क्रय केंद्र
20 दिनों बाद भी नहीं खुला धान क्रय केंद्र 65 पैक्स विभाग ने किया डिफाॅल्टर घोषित डिफाॅल्टरों में दो व्यापार मंडल भी शामिल पैक्सों में बकाया है 380.81 लाख की राशि डिफाॅल्टर पैक्सों में नहीं होगी धान अधिप्राप्ति कार्य अध्यक्षों पर गिर सकती है विभाग की गाज संवाददाता, गोपालगंज धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरे प्रदेश […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement