32 हजार छात्र भरेंगे परीक्षा फॉर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 6:23 PM
32 हजार छात्र भरेंगे परीक्षा फॉर्म इंटर एग्जाम. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी की फॉर्म भरने की तिथि 28 दिसंबर से स्कूलों को वितरण किया जायेगा परीक्षा का फॉर्म आठ जनवरी तक बगैर विलंब शुल्क के जमा करना होगा फॉर्म फोटो न. 10 कोचिंग में पढ़ाई कर लौटतीं छात्राएं.संवाददाता, गोपालगंजबिहार इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा […]
32 हजार छात्र भरेंगे परीक्षा फॉर्म इंटर एग्जाम. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी की फॉर्म भरने की तिथि 28 दिसंबर से स्कूलों को वितरण किया जायेगा परीक्षा का फॉर्म आठ जनवरी तक बगैर विलंब शुल्क के जमा करना होगा फॉर्म फोटो न. 10 कोचिंग में पढ़ाई कर लौटतीं छात्राएं.संवाददाता, गोपालगंजबिहार इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में इस बार 32 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी. विद्यालयों में इंटर की परीक्षा के लिए फॉर्म 28 दिसंबर को भेज दिये जायेंगे. आठ जनवरी तक बगैर विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरे जायेंगे. फॉर्म में निर्धारित राशि से अधिक नहीं ली जाये, इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे. परीक्षा समिति ने विलंब शुल्क के साथ 13 जनवरी तक फॉर्म भरने का निर्देश दिया है. निर्धारित समयसीमा के बाद परीक्षा फॉर्म भरनेवाले छात्रों को विलंब शुल्क जमा करना पड़ेगा. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया गया है. समयसीमा के अंदर परीक्षा फॉर्म भरने के बाद परीक्षा समिति को उपलब्ध कराया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का फॉर्म वैसे छात्र-छात्राएं भी भरेंगे, जिन्होंने पिछली बार की परीक्षा में पास नहीं किया है. पिछली बार इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में इस बार से चार हजार कम परीक्षार्थी शामिल हुए थे. पूर्व निर्धारित परीक्षा शुल्क इस प्रकार है कोटि मद परीक्षा शुल्क प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ नियमित एव स्वतंत्र अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 900 1000समुन्नत एवं क्वालिफाइ अनुमति शुल्क/परीक्षा शुल्क 300+900 400+1000व्यावसायिक परीक्षार्थियों के रूप में परीक्षा शुल्क 1250 1350पिछली बार शामिल हुए थे 28620 छात्र 2016 में शामिल होंगे 32010 परीक्षार्थी आठ तक विलंब शुल्क के साथ भरे जायेंगे फॉर्म इंटरमीडिएट परीक्षा का फॉर्म भरने में अगर आप पीछे रह गये, तो विलंब शुल्क भरना होगा. परीक्षा समिति ने आठ जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरनेवाले छात्र-छात्राओं के लिए विलंब शुल्क निर्धारित किया है. 13 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ छात्र अपने विद्यालय में परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं.90 स्कूलों के छात्र होंगे शामिल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले के 90 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. जिला शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के उन बच्चों की सूची तैयार कर परीक्षा समिति को भेज दी है, जिनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंटरमीडिएट कॉलेज भी शामिल है. फोटो न. 20 अशोक कुमार बोले जिला शिक्षा पदाधिकारीइंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फॉर्म मंगलवार से सभी विद्यालयों में भरे जायेंगे. समय सीमा के अंदर फॉर्म छात्रों से भरवा कर जमा करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा फॉर्म में निर्धारित राशि से अधिक वसूले जाने की शिकायत पर संबंधित विद्यालय पर कार्रवाई की जायेगी.अशोक कुमार, डीइओ, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










