टाउन थाने की हाजत से सीसीटीवी कैमरा गायब!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 6:24 PM
टाउन थाने की हाजत से सीसीटीवी कैमरा गायब!पुलिसकर्मियों के कामकाज पर निगरानी के लिए लगे थे कैमरे हाजत से भी सीसीटीवी कैमरा गायब, बंदी पर कैसे रखेंगे नजर सुप्रीम कोर्ट ने थानों में सीसीटीवी लगाने के लिये दिया था निर्देश लापरवाही : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2011 में लगे थे कैमरे, दो साल […]
टाउन थाने की हाजत से सीसीटीवी कैमरा गायब!पुलिसकर्मियों के कामकाज पर निगरानी के लिए लगे थे कैमरे हाजत से भी सीसीटीवी कैमरा गायब, बंदी पर कैसे रखेंगे नजर सुप्रीम कोर्ट ने थानों में सीसीटीवी लगाने के लिये दिया था निर्देश लापरवाही : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2011 में लगे थे कैमरे, दो साल में हो गये खराबफोटो न. 2फोटो न. 3पुलिस अधिकारियों के कामकाज पर निगरानी रखने और हाजत में बंदियों पर निगाह रखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया था. वर्ष 2011 में इस आदेश का पालन करते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केएस अनुपम के निर्देश पर टाउन थाने में सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था. कुछ दिन बाद पहले तो कैमरा खराब हो गया, अब वह भी नजर नहीं आ रहा है. संवाददाता, गोपालगंजटाउन थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे गायब हो गये हैं. खराब होने के कारण कैमरों का कुछ पता नहीं चल रहा है. ये कैमरे वर्ष 2011 में पुलिसकर्मियों और हाजत में बंदियों पर निगरानी रखने के लिए लगाये गये थे. कैमरों को तत्कालीन एसपी केएस अनुपम के निर्देश पर लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया था. दो साल तक ठीक-ठाक चला. वर्ष 2013 में मामूली खराबी के कारण सभी कैमरे खराब हो गये. कैमरा चालू रहने तक पुलिसकर्मियों पर कामकाज को लेकर नियंत्रण था. टाउन थाने में पहली बार सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था. अन्य सभी थानों में कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक न तो दूसरे थानों में लगाया गया और न ही खराब पड़े सीासीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराने की पहल की गयी. देश के सर्वोच्च न्यायालय ने पुलिस हाजत में प्रताड़ना बढ़ने और हाजत में ही खुदकुशी किये जाने के मामले को गंभीरता से लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने सभी थानों की हाजत में बंदियों पर निगरानी रखने के लिए कैमरा लगाने का निर्देश दिया था. साथ ही पुलिसकर्मियों के कामकाज पर नजर रखने के लिए थाना परिसर में कैमरा लगाने को कहा गया था. जिले के प्रमुख थाने नगर थाना, महिला थाना, एसटी-एससी थाना, जादोपुर थाना, मांझा थाना, बरौली थाना, सिधवलिया थाना, महम्मदपुर थाना, बैकुंठपुर थाना, थावे थाना, उचकागांव थाना, मीरगंज थाना, हथुआ थाना, फुलवरिया थाना, भोरे थाना, विजयीपुर थाना, कटेया थाना, कुचायकोट थाना, गोपालपुर थाना, विशंभरपुर थाना.दो जगह ओपी थाना जिले में दो जगह ओपी थाना स्थापित हैं. फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर बाजार में श्रीपुर ओपी थाना चलता है, जबकि इस वर्ष बरौली में दूसरी ओपी थाने की स्थापना की गयी है. माधोपुर में माधोपुर ओपी के नाम से यह थाना चलता है. क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी -फोटो न. 4एसपी साहब अवकाश पर हैं. सीसीटीवी कैमरा थाने में कहां और कैसे लगाना था, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. टाउन थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे कैसे गायब हुए इसकी जांच की जायेगी.मनोज कुमार, एसडीपीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










