मेडिकल कॉलेजों में 75 रक्ति पद, इंटरव्यू में आये 20 शक्षिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 9:03 PM
मेडिकल कॉलेजों में 75 रिक्त पद, इंटरव्यू में आये 20 शिक्षकपटना. राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की शैक्षणिक स्थिति में सुधार के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नियुक्ति के लिए वाक इन इंटरव्यू निकाला था. सोमवार को विभिन्न विषयों में एसोसिएट प्रोफेसरों […]
मेडिकल कॉलेजों में 75 रिक्त पद, इंटरव्यू में आये 20 शिक्षकपटना. राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की शैक्षणिक स्थिति में सुधार के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नियुक्ति के लिए वाक इन इंटरव्यू निकाला था. सोमवार को विभिन्न विषयों में एसोसिएट प्रोफेसरों के लिए वाक इन इंटरव्यू का समय निर्धारित किया गया था. राज्य के नौ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के 75 पद रिक्त है. जब इंटरव्यू का बारी आयी तो इस पद के लिए महज 20 एसोसिएट प्रोफेसर ही स्वास्थ्य विभाग पहुंचे. मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने कॉलेजों में कार्यकारी व्यवस्था के तहत अवकाशप्राप्त शिक्षकों को कंट्रेक्ट पर नियुक्त करने का निर्णय लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










