दलितोंझ्रगरीबों पर बढ़ रहे हमला व अत्याचार की घटनायें : माले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 8:31 PM

विज्ञापन

दलितों–गरीबों पर बढ़ रहे हमला व अत्याचार की घटनायें : मालेसंवाददाता,पटनामाले के पूर्व सांसद व अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि न्याय के साथ विकास व मंडल राज–2 की आड़ में बिहार की गरीब जनता के साथ फिर धोखा हुआ है. राज्य में महागंठबंधन की सरकार में गरीबों, […]

विज्ञापन

दलितों–गरीबों पर बढ़ रहे हमला व अत्याचार की घटनायें : मालेसंवाददाता,पटनामाले के पूर्व सांसद व अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि न्याय के साथ विकास व मंडल राज–2 की आड़ में बिहार की गरीब जनता के साथ फिर धोखा हुआ है. राज्य में महागंठबंधन की सरकार में गरीबों, महादलितों, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हुयी है. अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. बिहार की जनता ने भाजपा के नापाक मंसूबों को नाकामयाब बनाते हुए बिहार के विकास के लिए इस गठबंधन को वोट किया था, लेकिन यह सरकार दूसरे राह पर बढ़ रही है. इसके खिलाफ माले व खेत मजदूर सभा आंदोलन चलायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के हिलसा प्रखंड स्थित बड़की घोसी गांव में राजद संरक्षित अपराधियों द्वारा छोटू मांझी की हत्या की गयी. इससे साफ दिखता है कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि माले की एक उच्चस्तरीय टीम ने गांव का दौरा करके घटना का जायजा लिया. इस टीम में रामेश्वर प्रसाद के अलावा खेत मजदूर सभा के राज्य सचिव वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, खेमस नेता गोपाल रविदास, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश पासवान आदि शामिल थे.नेताओं ने कहा कि वहां के मुखिया ने अंतिम संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना से पैसा देने में आनाकानी की. उसकी लाश गंगा के किनारे फेंक दी गयी. उसे लावारिस घोषित कर दिया गया. माले जांच टीम ने इस हत्या की कड़ी भर्त्सना की है. नेताओं ने कहा कि सरकार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े कदम उठाये. मृतक के परिजन को मुआवजा देने के साथ सरकार उसकी पत्नी की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चत करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन