शरद के कॉफी टेबल बुक का विमोचन आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 9:52 PM
शरद के कॉफी टेबल बुक का विमोचन आजनयी दिल्ली. सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के काफी टेबल बुक के विमोचन के अवसर पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य दलों के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी के मुताबिक […]
शरद के कॉफी टेबल बुक का विमोचन आजनयी दिल्ली. सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के काफी टेबल बुक के विमोचन के अवसर पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य दलों के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी के मुताबिक जदयू अध्यक्ष के साथ जिन नेताओं का फोटो है, उन सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है. काफी टेबल बुक का विमोचन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी करेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री आ रहे हैं, त्यागी ने कहा कि शरद यादव की फोटो पीएम के साथ नहीं है, इसलिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










