पहाड़ों पर बर्फबारी से अभी और बढ़ेगी ठंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 6:21 PM
गोपालगंज : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर बिहार पर भी पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने ठंड अभी और बढ़ने की आशंका जतायी है. न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आनेे की बात कही गयी है. न्यूनतम तापमान अभी पांच डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री […]
गोपालगंज : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर बिहार पर भी पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने ठंड अभी और बढ़ने की आशंका जतायी है. न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आनेे की बात कही गयी है. न्यूनतम तापमान अभी पांच डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री आंका गया है. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो तापमान पांच डिग्री से भी नीचे जायेगा. हालांकि अधिकतम तापमान सूर्य के निकलने से बरकरार है. पछिया हवा शनिवार को सात किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. रात में दस किमी प्रति घंटा चलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










