विधायक बेबी देवी से मांगी एक करोड़ रंगदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 7:53 PM

विज्ञापन

विधायक बेबी देवी से मांगी एक करोड़ रंगदारीफोटो : दीपक 71 – एएसपी से मिलकर घटना की शिकायत करतीं बेबी कुमारी 72 – धमकी भरा एसएमएस- दहशत में हैं विधायक बेबी के परिजन- विधायक ने मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित पुलिस के सभी वरीय अधिकारियों से लगायी सुरक्षा की गुहार- मिठनपुरा पुलिस ने विधायक के आवास पर […]

विज्ञापन

विधायक बेबी देवी से मांगी एक करोड़ रंगदारीफोटो : दीपक 71 – एएसपी से मिलकर घटना की शिकायत करतीं बेबी कुमारी 72 – धमकी भरा एसएमएस- दहशत में हैं विधायक बेबी के परिजन- विधायक ने मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित पुलिस के सभी वरीय अधिकारियों से लगायी सुरक्षा की गुहार- मिठनपुरा पुलिस ने विधायक के आवास पर दर्ज किया बयान- डीआइजी व सिटी एसपी से मिलकर दिया आवेदन- सिटी एसपी आनंद कुमार ने बढ़ायी विधायक की सुरक्षा- विधानसभा चुनाव के समय भी दी गयी थी चेतावनी- चुनाव लड़ने पर पूरे परिवार के सफाये की दी थी धमकीवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरबोचहां सुरक्षित क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बेबी कुमारी को एक बार फिर धमकी मिली है. मोबाइल पर एसएमएस कर उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है. राशि नहीं देने पर पूरे परिवार को समाप्त करने की धमकी भी दी गयी है. विधायक बेबी देवी ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित पुलिस के सभी वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. सिटी एसपी आनंद कुमार ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. विधायक ने इस मामले में मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.गुरुवार रात 9:47 बजे आया एसएमएसविधायक बेबी देवी के मोबाइल पर गुरुवार की रात करीब 9:47 बजे मोबाइल नंबर 8757813899 से धमकी भरा एसएमएस आया. एसएमएस का मजमून था, ‘‘सुनो बेबी जी, अगर भलाई चाहती हो, तो एक करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो पूरे परिवार को खतरा है. लाल सलाम.’’ इस मैसेज को विधायक बेबी ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पढ़ा. मैसेज पढ़ने के बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी.सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिसबेबी देवी को धमकी भरा एसएमएस मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गये. मिठनपुरा थानाध्यक्ष किरण कुमार ने विधायक के मिठनपुर लाला टोली स्थित आवास पर पहुंच कर उनका बयान दर्ज किया. विधायक के बयान पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सिटी एसपी आनंद कुमार मिठनपुरा पुलिस से इस मामले की पल-पल जानकारी ले रहे थे.चुनाव के समय भी मिली थी धमकीविधायक बेबी देवी को इसके पहले भी धमकी मिल चुकी है. गत 23 अक्टूबर को चुनाव के समय इनके आवास पर स्पीड पोस्ट भेजकर अपराधियों ने धमकी दी थी. उस समय पत्र में लिखा गया था, ‘‘चुनाव मत लड़ो, नहीं तो अंजाम बहुत ही बुरा होगा.’’ वरीय अधिकारियों को उस समय भी इसकी सूचना दी गयी थी. इसके बाद उन्हें एक सुरक्षा गार्ड व दो हाउस गार्ड भी उपलब्ध कराया गया था. उस समय साफ तौर पर चुनाव लड़ने से मना किया गया था. फिर भी बेबी कुमारी चुनाव लड़कर जीत का झंडा फहराया. विधायक बनने के बाद उन्हें तीन सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराये गये, लेकिन पुलिस आज तक धमकी भरा पत्र भेजनेवाले का खुलासा नहीं कर सकी है. एक बार फिर धमकी दिये जाने से पूरे परिवार के लोग भय से सहमे हुए हैं.डीआइजी व एसपी को दिया आवेदनशुक्रवार की दोपहर विधायक बेबी देवी डीआइजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व सिटी एसपी आनंद कुमार के कार्यालय पहुंच इस संबंध में उन्हें एक आवेदन सौंपा. विधायक बेबी ने अपने जान-माल की सुरक्षा के साथ ही इस मामले में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने को कहा है.मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी आनंद कुमार ने कहा कि विधायक की सुरक्षा बढ़ायी गयी है. विधायक को जिस नंबर से धमकी भरा एसएमएस भेजा गया है, उसका कॉल डिटेल व टावर लोकेशन की जानकारी ली जा रही है. एएसपी अभियान राणा ब्रजेश के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.वहीं विधायक बेबी देवी ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने ऐसी हरकत की है. मैं इससे डरनेवाली नहीं हूं. चुनाव लड़ने से मना करते हुए धमकी भरा पत्र भेजा गया था. बोचहां की जनता ने विश्वास कर क्षेत्र की सुरक्षा व विकास की जवाबदेही सौंपी है. उसे हर हाल में पूरा किया जायेगा. क्षेत्र में पूर्व से भ्रष्टाचार का विरोध करने पर ऐसी साजिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन