हथुआ में पिटाई के बाद मनचला पुलिस के हवाले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 7:38 PM

विज्ञापन

हथुआ में पिटाई के बाद मनचला पुलिस के हवाले युवती ने दिखाया साहस, तो पकड़ा गया युवकलोगों ने मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटासंवाददाता, हथुआअनुमंडल कार्यालय समीप एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गयी. छात्रा ने साहस का परिचय दिया, तो मौके पर लोगाें ने मनचले को पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई की तथा पुलिस […]

विज्ञापन

हथुआ में पिटाई के बाद मनचला पुलिस के हवाले युवती ने दिखाया साहस, तो पकड़ा गया युवकलोगों ने मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटासंवाददाता, हथुआअनुमंडल कार्यालय समीप एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गयी. छात्रा ने साहस का परिचय दिया, तो मौके पर लोगाें ने मनचले को पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया. रुपनचक गांव की एक छात्रा मीरगंज स्थित कोचिंग से पढ़ कर घर जा रही थी. इसी दौरान अनुमंडल के समीप नहर के पास मठिया गांव के मनचला छेड़खानी करने लगा. छात्रा ने उसका जम कर विरोध किया. हल्ला सुन कर लोग इकट्ठा हो गये तथा मनचले को पकड़ कर जम कर उसकी धुनाई कर दी गयी. लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले को हिरासत में ले लिया. छात्रा के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मठिया गांव के धर्मेंद्र कुमार को जेल भेज दिया है. छात्रा के साहस की लोगों ने सराहना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन