अधिकारियों व कर्मियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 7:21 PM

विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग ने किया फरमान जारी 29 फरवरी, 2016 है अंतिम तिथि 31 मार्च तक सार्वजनिक होगी संपत्ति का ब्योरा संवाददाता, गोपालगंजअब सभी अधिकारियों व कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गत वर्षों की भांति इस […]

विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग ने किया फरमान जारी 29 फरवरी, 2016 है अंतिम तिथि 31 मार्च तक सार्वजनिक होगी संपत्ति का ब्योरा संवाददाता, गोपालगंजअब सभी अधिकारियों व कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय सेवा के सभी पदाधिकारियों तथा राज्य सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सभी उपक्रम, बोर्ड, निगम, सोसायटी, पर्षद के समूह क, ख, ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा. सरकार के द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना है. सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा एवं भारतीय वन सेवा के पदाधिकारियों को अपनी संपत्ति का विवरण विहित प्रपत्र में 29 फरवरी, 2016 तक सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग,पर्यावरण एवं वन विभाग को सौंपेंगे. वहीं, पदाधिकारी एवं कर्मियों से प्राप्त चल-अचल संपत्ति तथा दायित्वों की विवरणी को 31 मार्च, 2016 तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया जायेगा. पदाधिकारी एवं कर्मियों को चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही उनके फरवरी, 2016 के वेतन की निकासी की जायेगी. सरकार के सचिव कन्हैया लाल साह नेे सख्त निर्देश दिया है कि जो भी पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देते हैं, तो उनके फरवरी के वेतन की निकासी नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन