केंद्र के दायत्विों को लायेंगे नोटिस में : प्रकाश सिंह बादल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 7:06 PM

विज्ञापन

केंद्र के दायित्वों को लायेंगे नोटिस में : प्रकाश सिंह बादलसंवाददाता, पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाशोत्सव बहुत बड़ा प्रोग्राम है. लाखों लोग देश व दुनिया से यहां आयेंगे. इसको लेकर हमने मुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन

केंद्र के दायित्वों को लायेंगे नोटिस में : प्रकाश सिंह बादलसंवाददाता, पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाशोत्सव बहुत बड़ा प्रोग्राम है. लाखों लोग देश व दुनिया से यहां आयेंगे. इसको लेकर हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विमर्श किया कि जो जरूरतें हैं, उसको कैसे पूरा किया जायेगा? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया कि बिहार सरकार पूरी तरह से जो मदद कर सकती है और वह कर रही है. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हमारे यहां कमिटी भी है, उसके साथ भी विमर्श हुआ. सारे गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पंजाब, दिल्ली, बिहार और यहां की सरकार मिल-जुलकर प्रकाशोत्सव की व्यापक तैयारी कर रही है. केन्द्र सरकार का जो दायित्व है, उन्हें भी हम नोटिस में लायेंगे कि वे अपना काम शीघ्र पूरा करें. बहुत बड़ा काम है, समय बहुत कम है, इसलिये कोशिश करेंगे कि जिस तरह का इतना बड़ा धार्मिक आयोजन है, यहां उसी तरह के सारे बंदोवस्त हो जायें. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के रेलवे मंत्रालय प्रकाशोत्सव की तैयारी को लेकर काम किया जाना है. हमलोग कोशिश करेंगे कि रेलवे शीघ्र काम को पूरा करे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा भरोसा दिया है कि वे हरसंभव सहयोग करेंगे. हमलोगों का संबंध बहुत पुराना है. उनसे जो कहेंगे, वे जरूर मानेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश के सभी इंसान तो एक ही है. हमारे गुरु साहब ने बताया है कि मानष की जाति सब एक है. बाहर से आये लोग जो हमारे राज्य में रहते हैं, हमारे गेस्ट हैं, उनका देखभाल करना हमारा फर्ज है. यहां कोई पंजाब के लोग आते हैं तो नीतीश जी बहुत अच्छी तरह से देखभाल करते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित पूरी टीम को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन