वीर कुुंवर सिंह विवि के कुलपति की नियुक्ति रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 6:50 PM
वीर कुुंवर सिंह विवि के कुलपति की नियुक्ति रद्दहाइकोर्ट की टिप्पणीकुलपति के पास न 10 साल का अनुभव और न ही उचित डिग्री अंगरेजी भी नहीं आती, विदेश में पढ़ाने का दावा भी गलतविधि संवाददाता, पटनापटना हाइकोर्ट ने वीर कुंवर सिंह विवि, आरा के कुलपति प्रो अजहर हुसैन की नियुक्ति रद्द कर दी है. कार्यवाहक […]
वीर कुुंवर सिंह विवि के कुलपति की नियुक्ति रद्दहाइकोर्ट की टिप्पणीकुलपति के पास न 10 साल का अनुभव और न ही उचित डिग्री अंगरेजी भी नहीं आती, विदेश में पढ़ाने का दावा भी गलतविधि संवाददाता, पटनापटना हाइकोर्ट ने वीर कुंवर सिंह विवि, आरा के कुलपति प्रो अजहर हुसैन की नियुक्ति रद्द कर दी है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह के खंडपीठ ने कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देनेवाली प्रो रामजवज्ञा सिंह की लोकहित याचिका की सुनवाई के बाद शुक्रवार को यह फैसला दिया. कोर्ट ने सरकार और कुलाधिपति को तत्काल नये कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. तत्कालीन राज्यपाल सह कुलाधिपति डाॅ डीवाइ पाटील के कार्यकाल में 30 जनवररी, 2014 को वीर कुंवर सिंह विवि में में कुलपति के पद पर प्रो अजहर हुसैन की नियुक्ति हुई थी. अपने 40 पन्ने के फैसले में कोर्ट ने कहा कि प्रो अजहर हुसैन की नियुक्ति बिना उचित डिग्री के हुई थी. प्रो हुसैन के पास 10 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव भी नहीं है. प्रो हुसैन ने कहा था कि मेरे पास विदेश में पढ़ाने का भी अनुभव है. लेकिन, कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह अपना पासपोर्ट तक नहीं दिखला पाये. प्रो हुसैन ने कोर्ट के समक्ष जो अनुभव का रेकाॅर्ड दिखलाया, वह आठ साल का ही है. कोर्ट ने अपने फैसले में कुलपति की अंगरेजी भाषा की जानकारी पर भी सवाल उठाया. कोर्ट ने अवकाश के लिए लिखे गये उनके एक आवेदन की प्रति संग्लन करते हुए कहा कि कुलपति के पद पर ऐसे चमकदार व्यक्ति को बैठना चाहिए, जिनसे छात्र कुछ सीख सकें. -10 दिसंबर को हाइकोर्ट ने मगध विवि के 12 प्राचार्यों की नियुक्ति को अवैध करार दिया था.16 दिन पहले जेपी विवि के वीसी हटाये गये थेउत्तर पुस्तिका खरीद में अनियमिता को लेकर निगरानी ने जेपी विवि, छपरा के कुलपति प्रो द्विजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किया था. इसके मद्देनजर राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने दो दिसंबर को जेपी विवि के कुलपति पद से प्रो गुप्ता को हटा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










