वृषिण पटेल बने हम के प्रदेश अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

वृषिण पटेल बने हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी के इस्तीफा देने के बाद खाली था पदसंवाददाता, पटनापूर्व मंत्री वृषिण पटेल को हिंदुस्तानी अवाम मोरचा सेकुलर (हम) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को वृषिण पटेल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी […]

विज्ञापन

वृषिण पटेल बने हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी के इस्तीफा देने के बाद खाली था पदसंवाददाता, पटनापूर्व मंत्री वृषिण पटेल को हिंदुस्तानी अवाम मोरचा सेकुलर (हम) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को वृषिण पटेल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी. शकुनी चौधरी पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष थे. बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए शकुनी चौधरी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से पार्टी में अध्यक्ष का पद खाली था. प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर वृषिण पटेल ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करेंगे. हमारा अगला कदम बिहार में पार्टी को और मजबूत करना, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करना है. ये जिम्मेदारी देने के लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार जताया. वृषिण पटेल को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी, पूर्व मंत्री शाहिद अली खान, महाचंद्र प्रसाद सिंह, नरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, अजीत कुमार, पूर्व विधायक रवींद्र राय, राहुल कुमार, पूनम देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत लाल वैश्यंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, ब्रह्मदेव आनंद पासवान, प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान, शारिम अली, विजय यादव, श्रवण कुशवाहा ने बधाई व शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन