बांध नर्मिाण को लेकर रामकृपाल ने मंत्री को लिखा पत्र
बांध निर्माण को लेकर रामकृपाल ने मंत्री को लिखा पत्रसंवाददाता पटना. केंद्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के पटना के मसौढ़ी प्रखंड में दरधा नदी पर बेर्रा.बीबीपुर बांध निर्माण के लिए जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को पत्र लिखा है. पत्र में श्री यादव ने लिखा है कि […]
बांध निर्माण को लेकर रामकृपाल ने मंत्री को लिखा पत्रसंवाददाता पटना. केंद्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के पटना के मसौढ़ी प्रखंड में दरधा नदी पर बेर्रा.बीबीपुर बांध निर्माण के लिए जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को पत्र लिखा है. पत्र में श्री यादव ने लिखा है कि मसौढ़ी प्रखंड में दरधा नदी पर बेर्रा.बीबीपुर बांध के निर्माण की मांग काफी पुरानी है. पूर्व में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री ने निर्माण की घोषणा की थी. बांध के बनने से मसौढ़ी ब्लाक के बेर्रा, नदौल, रेवा, तिनेरी, भैंसवां पंचायत, धनररुआ ब्लाक के बरनी, सांडा, पथरहट नद्वां बारीविगहा और जहानाबाद जिला के काको ब्लाक के बरावां और सेवनन पंचायत के सैंकड़ो गावों के खेतों को पानी मिल जाएगा. जिससे किसानों में खुशहाली आएगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










