पीएनबी के ग्राहकों को साइबर अपराधी लगा रहे चूना

Updated:
विज्ञापन

पीएनबी के ग्राहकों को साइबर अपराधी लगा रहे चूना भोरे . भोरे में जब पंजाब नेशनल बैंक खुला, तो राष्ट्रीयकृत बैंकों की कमी को झेल रहे लोगों को लगा कि उनकी परेशानी समाप्त हो गयी. लेकिन, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा उनकी परेशानी का सबब बन गया. भोरे में अभी तक जितने भी साइबर अपराध […]

विज्ञापन

पीएनबी के ग्राहकों को साइबर अपराधी लगा रहे चूना भोरे . भोरे में जब पंजाब नेशनल बैंक खुला, तो राष्ट्रीयकृत बैंकों की कमी को झेल रहे लोगों को लगा कि उनकी परेशानी समाप्त हो गयी. लेकिन, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा उनकी परेशानी का सबब बन गया. भोरे में अभी तक जितने भी साइबर अपराध हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा मामले पीएनबी के ही हैं. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि सरकारी आंकड़े ही बता रहे हैं. पुलिस रेकॉर्ड के मुताबिक भोरे में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम पीएनबी की शाखा में ही हुआ है. ऐसे में आपकी गाढ़ी कमाई पर भी साइबर अपराधियों की नजर है. साइबर अपराधियों की सक्रियता का ही देन है कि बैंक को अपनी एटीएम बंद करनी पड़ी. बता दें कि पीएनबी ने जब एटीएम लगायी और ग्राहकों एटीएम कार्ड दिया, तभी से ही साइबर अपराधी सक्रिय हुए और लोगों की गाढ़ी कमाई गायब करने लगे. शिकायतें पुलिस के पास जाने लगीं, लेकिन साइबर अपराधियों से लड़ने के संसाधनों की कमी से जूझ रही पुलिस के हाथ उन तक नहीं पहुंच पाये. नतीजतन, बैंक को एटीएम बंद करनी पड़ी. हाल ही में भोरे पुलिस के पास 12 ऐसे मामले पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन