शिव सैनिकों ने मनाया संकल्प दिवस

Updated:
विज्ञापन

शिव सैनिकों ने मनाया संकल्प दिवस गोपालगंज. शिव सैनिकों ने रविवार को संकल्प दिवस मनाया. बैकुंठपुर प्रखंड हकाम शिव मंदिर परिसर में शिव सेना प्रमुख राजीव कुमार उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने पूजा-अर्चना की. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रमंडलीय प्रमुख सत्यजीत कुमार सिंह सहित तमाम हिंदू संगठनों के […]

विज्ञापन

शिव सैनिकों ने मनाया संकल्प दिवस गोपालगंज. शिव सैनिकों ने रविवार को संकल्प दिवस मनाया. बैकुंठपुर प्रखंड हकाम शिव मंदिर परिसर में शिव सेना प्रमुख राजीव कुमार उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने पूजा-अर्चना की. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रमंडलीय प्रमुख सत्यजीत कुमार सिंह सहित तमाम हिंदू संगठनों के सदस्यों ने संकल्प लिया. संकल्प दिवस के मौके पर अयोध्या में श्रीराम लाला का मंदिर बनाये जाने की आवाज उठी. जिला सचिव समी कुमार उर्फ अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिले के वैसे सभी मंदिर जहां पर प्रसाद वितरण किया जाता है, मंदिरों में प्रसाद वितरण की व्यवस्था शिव सैनिकों की माध्यम से की जायेगी. मीरगंज में शहर के श्रीराम सेना ने भगवा जुलूस निकाला. जुलूस हथुआ मोड़, मरछिया देवी चौक, जयप्रकाश चौक सहित सभी मुख्य मार्गों से होकर गुजरा. सैनिकों का नेतृत्व मनीष मिश्र, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, रंजय कुमार, छोटू मीर कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन