अनुमंडल में होगी कानून-व्यवस्था की बैठक
अनुमंडल में होगी कानून-व्यवस्था की बैठक हथुआ. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में हथुआ अनुमंडल में प्रत्येक महीने में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी. प्रत्येक महीने के 5 तारीख को हथुआ अनुमंडल कार्यालय में सभी प्रखंडों, अंचल एवं थाने की समीक्षात्मक बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता हथुआ एसडीओ एवं […]
अनुमंडल में होगी कानून-व्यवस्था की बैठक हथुआ. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में हथुआ अनुमंडल में प्रत्येक महीने में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी. प्रत्येक महीने के 5 तारीख को हथुआ अनुमंडल कार्यालय में सभी प्रखंडों, अंचल एवं थाने की समीक्षात्मक बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता हथुआ एसडीओ एवं डीसीएलआर करेंगे. एसडीओ प्रमोद कुमार राम ने बताया कि बैठक में सभी प्रखंडों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं क्रियान्वयन की समीक्षा होगी. अधिकारियों से सरकारी कार्यों में आने वाली बाधा के बारे में भी जानकारी ली जायेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है. एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल के अलावे सभी प्रखंडों मंे भी मंगलवार को जनता दरबार लगाया जायेगा. जिसमें लोग अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










