हथुआ बीडीओ को जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

हथुआ बीडीओ को जान से मारने की धमकी कार्यालय में सरेआम घुस गया युवक, थाने में दर्ज करायी प्राथमिकीपूर्व सरपंच पुत्र का फोन नहीं रिसीव करने पर दी धमकी फोटो -16 दहशत में कार्यालय में बैठे बीडीओसंवाददाता/हथुआशुक्रवार को दिन दहाड़े हथुआ बीडीओ के कार्यालय में घुस कर एक युवक ने दुर्व्यवहार किया और जान से […]

विज्ञापन

हथुआ बीडीओ को जान से मारने की धमकी कार्यालय में सरेआम घुस गया युवक, थाने में दर्ज करायी प्राथमिकीपूर्व सरपंच पुत्र का फोन नहीं रिसीव करने पर दी धमकी फोटो -16 दहशत में कार्यालय में बैठे बीडीओसंवाददाता/हथुआशुक्रवार को दिन दहाड़े हथुआ बीडीओ के कार्यालय में घुस कर एक युवक ने दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद घबराये हथुआ बीडीओ राजेश कुमार ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि जब वह अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी अचानक एक युवक उनके कार्यालय में घुस गया. उनसे बदतमीजी करते हुए युवक ने उन्हें देख लेने की धमकी दी. आरोपित युवक सोनू कुमार रतनचक पंचायत के पूर्व सरपंच का पुत्र है. बताया जाता है कि उक्त युवक ने बीडीओ को फोन किया पर फोन न रिसीव करने पर नराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया. बीडीओ ने हथुआ थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें उक्त युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद हथुआ प्रखंड के पदाधिकारी भय का साया देखा जा था . हथुआ थानाध्यक्ष प्रियव्रत ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा कार्रवाई शुरु दी गयी है. गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी हथुआ बीडीओ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. पर मामला दर्ज होने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. हथुआ सीओ धर्मनाथ बैठा को भी फोन से मारने की धमकी मिली थी. पर उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन