छुट्टी के दिनों में भी पढ़ाई होगी

Updated:
विज्ञापन

छुट्टी के दिनों में भी पढ़ाई होगीबढ़ी चिंता : कोर्स पूरा करना स्कूलों के सामने बना चुनौती बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित होते ही बढ़ी सक्रियता बढ़ती छुट्टियों की संख्या का पड़ रहा पढ़ाई पर असर फोटो न. 14बोर्ड के परीक्षार्थियों को कोर्स पूरा कराना स्कूलों के सामने चुनौती होगा. चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी […]

विज्ञापन

छुट्टी के दिनों में भी पढ़ाई होगीबढ़ी चिंता : कोर्स पूरा करना स्कूलों के सामने बना चुनौती बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित होते ही बढ़ी सक्रियता बढ़ती छुट्टियों की संख्या का पड़ रहा पढ़ाई पर असर फोटो न. 14बोर्ड के परीक्षार्थियों को कोर्स पूरा कराना स्कूलों के सामने चुनौती होगा. चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने और त्योहार में बढ़ती छुट्यिों के कारण अधिकतर स्कूलों में क्लास नियमित नहीं चला. इसके कारण सिलेबस पीछे छूट गया. अब परीक्षा समिति ने दिसंबर तक प्लस-टू स्कूलों को कोर्स पूरा कराने का निर्देश दिया है. संवाददाता, गोपालगंज बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित होते ही स्कूलों में हलचल बढ़ गयी है. खास तौर से दसवीं और बारहवीं का कोर्स पूरा करने के लिए कवायद बढ़ गयी है. प्रधानाध्यापकों का मानना है कि कोर्स पूरा करना उनके लिए चुनौती है. बिहार बोर्ड के स्कूलों के शिक्षक तीन महीने से चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त थे. शिक्षक संगठनों की मानें, तो बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर इसका असर पड़ रहा है. उनका दावा है कि एक शिक्षक की कई कामों पर ड्यूटी लग रही है. उन्होंने इस मुद्दे को शासन स्तर पर भी उठाया है. जिला माध्यमिक परीक्षा सचिव उमेश चंद्र पांडेय भी मानते हैं कि कोर्स पूरा कराना आसान नहीं होगा. अगर पूरा करा भी लिया जाता है, तो रिविजन के लिए समय नहीं मिलेगा. जिन स्कूलों ने समय पर ध्यान नहीं दिया है, उनके सामने समस्या अधिक है. इस बार विधानसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि छुट्टियों की बढ़ती संख्या ने भी स्कूलों की समय सारिणी पर असर डाला है. कोर्स दिसंबर तक पूरा करना है. हालांकि कुछ शिक्षकों का यह मानना है कि आज कल बच्चे सिर्फ स्कूल की पढ़ाई के भरोसे नहीं हैं. वे कोचिंग भी कर रहें हैं. इसलिए कोर्स पूरा करना बड़ी समस्या नहीं है. लड़कियों के स्कूल पर असर कम बालिका विद्यालयों को चुनाव में नहीं लिया गया था. महिला शिक्षिकाएं चुनाव की ड्यूटी में वोटिंग के अलावा अन्य दिन नहीं लगायी गयीं. इसके कारण बालिका विद्यालयों में लगातार क्लास चला. इससे बालिका स्कूलों को राहत थी. लड़कों के स्कूलों की तुलना में पढ़ाई वहां बाधित नहीं हुई है. अतिरिक्त कक्षाएं चलायेंगे प्रधानाध्यापकों का कहना है कि आमतौर पर बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं हर साल चलता है. मगर, इस बार यह संख्या अधिक होगी. छुट्टी के दिनों में भी पढ़ाई होगी. सुबह असेम्बली में छात्रों को बताया जा रहा है. अभिभावकों को भी बुला कर इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने बच्चे को स्कूल भेज सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन