थाने के सामने धरने पर बैठे हम कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

आरा : तरी मुहल्ला में 28 नवंबर को छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. बुधवार को हम पार्टी के कार्यकर्ता पीड़िता के समर्थन में सड़क पर उतर आये. पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर थाना के सामने धरने पर बैठ गये. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यातायात को भी बाधित कर दिया. सूचना […]

विज्ञापन

आरा : तरी मुहल्ला में 28 नवंबर को छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. बुधवार को हम पार्टी के कार्यकर्ता पीड़िता के समर्थन में सड़क पर उतर आये. पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर थाना के सामने धरने पर बैठ गये. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यातायात को भी बाधित कर दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा, अभियान एएसपी मो साजिद तथा डीएसपी मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया. वहीं मामले में दोषी पाते हुए शंभु प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस दौरान काफी अफरा – तफरी का माहौल नगर थाना के सामने बना रहा.

इसे देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों तरी मुहल्ले में लड़की के साथ छेड़खानी की गयी थी.

जिसको लेकर हम प्रवक्त के भाई ने दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की तो पुलिस ने उसे ही जेल भेज दिया था. बुधवार को अचानक यह मामला तुल पकड़ने लगा. उपर से राजनीतिक पार्टियां अपनी – अपनी रोटी सेकने के लिए इक्ट्ठा हो गयी. काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ.

छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका : हम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी. ताकि विधि – व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो सके. वहीं हो – हंगामा को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. बाद में हम प्रवक्ता व पुलिस प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद मामला शांत हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन