इनोवा लूटनेवाले अपराधियों ने गिरोह के खोले कई राज

Updated:
विज्ञापन

इनोवा लूटनेवाले अपराधियों ने गिरोह के खोले कई राज2 एयूआर 11- गिरफ्तार अपराधियांे के साथ प्रेसवार्ता करते पुलिस अधीक्षक बाबू राम.शंकरपुर गांव के पास बड़ी घटना को अंजाम देने बना रहे थे इनोवा लूटनेवाले आठ अपराधी : एसपीगया, जहानाबाद, औरंगाबाद व अरवल जिलों के सीमावर्ती इलाकों में वाहन लूट व चोरी की घटनाओं में थे […]

विज्ञापन

इनोवा लूटनेवाले अपराधियों ने गिरोह के खोले कई राज2 एयूआर 11- गिरफ्तार अपराधियांे के साथ प्रेसवार्ता करते पुलिस अधीक्षक बाबू राम.शंकरपुर गांव के पास बड़ी घटना को अंजाम देने बना रहे थे इनोवा लूटनेवाले आठ अपराधी : एसपीगया, जहानाबाद, औरंगाबाद व अरवल जिलों के सीमावर्ती इलाकों में वाहन लूट व चोरी की घटनाओं में थे सक्रियप्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)गया जिले के बेलागंज से इनोवा लूट कर भागते पकड़े गये आठ अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपने गिरोह के कई राज खोले हैं. बुधवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधी लूट की इनोवा से बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.उन्होंने बताया कि गया पुलिस द्वारा सूचना दी गयी कि इनोवा वाहन बीआर 02 एम 6992 को लूट कर अपराधी भागे हैं. सूचना के आधार पर जिले के सभी थानाध्यक्षों को वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसी दौरान दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार औरंगाबाद आ रहे थे, उन्हें गुप्त सूचना मिली कि किसी बड़ी डकैती जैसी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास योजना बना रहे हैं. इस पर दाउदनगर थानाध्यक्ष, दारोगा सहूद अख्तर, साकेत सौरभ ने छापेमारी शुरू की. पुलिस को देख कर अपराधी इनोवा वाहन व बाइक छोड़ कर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर हिमांशु रंजन उर्फ छोटू निवासी इमाइदपुर थाना हुलासगंज जिला जहानाबाद, सन्नी कुमार निवासी शहर तेलपा थाना करपी जिला अरवल, रामप्रकाश उर्फ प्रणव कुमार निवासी कुसरे थाना करपी जिला अरवल, सोनू कुमार निवासी विशुनपुर, थाना मखदुमपुर जिला जहानाबाद, अक्षय कुमार निवासी बेनीपुर, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, प्रिंस कुमार उर्फ सूरज कुमार, अशीष कुमार उर्फ रामाशीष कुमार दोनों निवासी समोद बिगहा, थाना शेरघाटी जिला गया व एक अन्य नाबालिग अपराधी को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान हिमांशु रंजन के पास से एक लोडेड कट्टा, दो मोबाइल, सन्नी कुमार के पास से एक मोबाइल, इनोवा चालक से लूटा गया पर्स, ऑनर बुक, ड्राइविंग लाइसेंस व रामप्रकाश के पास से एक चाकू, सोनू कुमार व अक्षय कुमार के पास से एक-एक गोली बरामद की गयी. अन्य अपराधियों से मोबाइल व अन्य कागजात बरामद हुए. एसपी के मुताबिक, पूछताछ दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल जिलों के सीमावर्ती इलाकों में अब तक कई वाहनों को लूटने व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. इसके अतिरिक्त हिमांशु रंजन, प्रिंस कुमार, सन्नी कुमार कई लूट, डकैती, हत्या जैसी घटना में शामिल रहे हैं. उनकी निशानदेही पर बाराचट्टी, रामपुर, जहानाबाद, शहर तेलपा थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है. साथ ही अन्य जिलों से संपर्क कर आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं, थानाध्यक्ष पंकज कुमार को पुरस्कार देने के लिए मुख्यालय को पत्राचार भेजा जायेगा. प्रेसवार्ता में दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार, दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, ओबरा के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. पांच लाख में इनोवा को बेचने का हुआ था सौदाखरीदने के लिए दो अपराधियों ने एडवांस में पांच हजार रुपये भी दिये थेअपराधियों में गया जिले के शेरघाटी का एक शिक्षक भी शामिलप्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के नेयामतपुर गांव के पास से सोमवार की रात अपराधियों द्वारा लूटी गयी इनोवा को पांच लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया गया था. इनोवा को खरीदने के लिए गया जिले के शेरघाटी थाना अंतर्गत समोद बिगहा के आशीष कुमार व प्रिंस कुमार ने अपराधियों से मोबाइल पर संपर्क किया, इसके बाद एडवांस के रूप में पांच हजार रुपये भी दिये. सौदा तय हो जाने के बाद अपराधियों के साथ उक्त दोनों लोग भी इनोवा वाहन में सवार होकर औरंगाबाद की ओर आने लगे. इसी क्रम में रास्ते में ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास अपराधी डकैती जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे, तो इसकी सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया.लूट व चोरी के वाहन बेचता था शिक्षक आशीष : इनोवा लूट मामले में पुलिस के हत्था चढ़ा आशीष कुमार उर्फ रामाशीष कुमार पेशे से सरकारी शिक्षक है. वह अपराध की दुनिया में दो साल पहले शामिल हो हुआ था. बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ वह घटना को अंजाम भी देता था, जैसा कि उसने पुलिस के समक्ष बताया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसका काम लूट व चोरी के वाहन को खरीद कर बेचना था.दो दिन पहले जहानाबाद में लूटी थी बाइक : दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों ने दो दिन पहले जहानाबाद जिले के करौना ओपी से एक बाइक लूटी थी और उसे कहीं ले जाकर बेच दिया.रिमांड होम से भाग कर हत्या व लूट करता था हिमांशुदेखने में तो हिमांशु रंजन एक भोले-भाले इनसान की तरह दिखता है. उम्र भी कम है, लेकिन अपराध की दुनिया में उसका बड़ा कद है. पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाने का इमाइदपुर निवासी हिमांशु रंजन उर्फ छोटू हत्या व डकैती जैसे मामलों में पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. कम उम्र होने के कारण न्यायालय द्वारा गया रिमांड होम भेजा गया था. गया रिमांड होम में बंद रहने के बाद भी वहां से भाग कर लूट, हत्या जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया. फिलहाल वह जमानत पर रिमांड होम से छूटा था. हिमांशु एक शातिर अपराधी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिमांशु ने ही इनोवा के चालक को सिर में चाकू मारा था. सभी अपराधियों के विरूद्ध ओबरा थाना कांड संख्या- 118/15 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन