गीता हत्याकांड में तीन ने किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

गीता हत्याकांड में तीन ने किया सरेंडर अपहरण कर रेप के बाद छात्रा की कर दी गयी थी हत्या फोरेंसिक जांच टीम ने अब तक नहीं सौंपी रिपोर्ट संवाददाता, गोपालगंज गीता हत्याकांड में डेढ़ वर्ष बाद तीन आरोपितों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. कोर्ट ने तीनों को कस्टडी में लेकर जेल भेज […]

विज्ञापन

गीता हत्याकांड में तीन ने किया सरेंडर अपहरण कर रेप के बाद छात्रा की कर दी गयी थी हत्या फोरेंसिक जांच टीम ने अब तक नहीं सौंपी रिपोर्ट संवाददाता, गोपालगंज गीता हत्याकांड में डेढ़ वर्ष बाद तीन आरोपितों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. कोर्ट ने तीनों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है. 23 जुलाई, 2014 की शाम कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव के विश्वामित्र साह की 15 वर्षीया पुत्री गीता कुमारी अचानक घर से गायब हो गयी थी. परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. अगली सुबह सूचना मिलने पर पिता ने गांव के ही जितेंद्र शर्मा, रितेश शर्मा, शिवनाथ शर्मा, हिरालाल शर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पिता ने आरोप लगाया था कि रितेश शर्मा ने उनकी पुत्री को पूर्व में भी कई बार अपहरण करने की धमकी दी थी तथा शादी की नीयत या बेचने की नीयत से अपहरण कर लिया गया है. परिजन एवं पुलिस अभी तलाश ही रहे थे कि तीन दिनों के बाद उसके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सुनसान जंगलनुमा खेत में एक अज्ञात लाश मिली. उस समय उसका चेहरा जंगली जानवर खा चुके थे तथा शरीर का मांस भी खत्म हो चुका था. परिजन का कहना था कि शव गीता का है, जबकि पुलिस का कहना था कि अपहृत किशोरी 15 या 16 वर्ष की है, जबकि बरामद हड्डी 20 वर्ष की ऊपर की लगती है. हालांकि शव के समीप से गीता का दुपट्टा, चप्पल तथा सलवार और शूट मिले थे. बाल भी बरामद किया गया था. विवाद बढ़ते देख तत्कालीन पुलिस कप्तान अनिल कुमार सिंह ने शव की शिनाख्त के लिए पटना से फोरेंसिक टीम को सूचना देकर गोपालगंज बुलाया तथा उसकी हड्डियों को इकट्ठा कर फोरेंसिक टीम ले गयी. डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट नहीं सौंपी गयी है. इसी मामले में नामजद माधोमठ गांव के रितेश शर्मा, शिवनाथ शर्मा तथा हिरालाल शर्मा ने मंगलवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया, जबकि तीन नामजद आरोपित अब भी फरार हैं. फोरेसिंक रिपोर्ट मिलती, तो पता चलता कि शव किसका था. पीड़ित पिता जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक न्याय की गुहार लगा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन