हरलाखी के नव नर्विाचित विधायक बसंत कुशवाहा का निधन

Updated:
विज्ञापन

हरलाखी के नव निर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा का निधनपैतृक गांव उतरा में मंगलवार को होगा राजकीय संम्मान के साथ अंतिम संस्कार संवाददाता,पटनासोमवार से नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण होना था, लेकिन इससे पहले तड़के 4:40 मधुबनी जिले के हरलाखी के विधायक बंसत कुमार का पटना में निधन हो गया. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के टिकट […]

विज्ञापन

हरलाखी के नव निर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा का निधनपैतृक गांव उतरा में मंगलवार को होगा राजकीय संम्मान के साथ अंतिम संस्कार संवाददाता,पटनासोमवार से नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण होना था, लेकिन इससे पहले तड़के 4:40 मधुबनी जिले के हरलाखी के विधायक बंसत कुमार का पटना में निधन हो गया. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के टिकट पर पहली बार जीत हासिल करनेवाले श्री कुमार का निधन पीएमसीएच में हार्ट अटैक के कारण हो गया. उनका पार्थिव शरीर सुबह छह बजे पीएमसीएच से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लाया गया, जहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, पार्टी के विधायक ललन पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में उनके परिवार के लोगों, शुभचिंतकों व पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. विधायक बसंत कुमार के निधन की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह नौ बजे रालोसपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर फुल-माला चढ़ा कर शोक संवेदना प्रकट किया. उन्होंने कहा कि यह सम्भवत: पहली घटना है कि किसी विधायक का शपथ से पूर्व निधन हुआ हो. यह काफी दु:खद घटना है. ईश्वर उनकी दिवगंत आत्मा को शांति और दुख की घड़ी में परिजनों को असीम शक्ति प्रदान करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हरलाखी विधानसभा के अंतर्गत उनके पैतृक गांव उतरा में मंगलवार की सुबह 10:00 बजे होगा. दिवंगत विधायक अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार नयी दिल्ली से सीधे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और दिवंगत विधयक बसंत कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. अपने शोक संवेदना उन्होंने कहा कि रालोसपा के लिए यह अपूरणीय क्षति है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्होंने उनके बेटी, दामाद व पुत्र को ढाढस बंधाया. मौके पर पार्टी के सांसद रामकुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक ललन पासवान, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा, हिमांशु पटेल, चंद्रभुषण वर्मा, इंद्रदेव कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रो जगनाथ प्रसाद गुप्ता, राजेश यादव, नीलमणि पटेल, प्रो राम विनोद सिंह, सत्यानंद दांगी, प्रो अभ्यानंद सुमन, नरेश महतो, सुरेंद्र गोप, अनिल यादव, भोला शर्मा, युगेश कुशवाहा, माया श्रीवास्तव, रेखा कुमारी, मनीषा शर्मा, कुमारी ज्योति, प्रदेश कोषाध्यक्ष जेएन त्रिवेदी, अजय पटेल, तारणी प्रसाद सिंह, मोहन यादव, अभय वर्मा, केतन कुमार, अजय कुमार गुड्डू, गुड्डू गरीब, उमेश निषाद, रामकुमार मंडल, राजीव कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, चुन्ने खां, अंगद कुशवाहा, फैज अली, मो सरफराज, रविशंकर उर्फ पप्पु शर्मा, अभिषेक रंजन, धर्मवीर सिंह, शिवेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र कुशवाहा, प्रमोद सिंह, रालोसपा कार्यालय सचिव कपिलदेव प्रसाद, ज्ञानदीप प्रसाद, मनोज कुमार, शिवशंकर ठाकुर आदि रालोसपा नेता ने पार्थिव शरीर पर फुल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बसंत कुशवाहा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में भाजपा विधायक दल के नेता डॉ प्रेम कुमार, भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, संजय सरावगी व विजय सिन्हा, विधान पार्षद संजय मयूख, बैद्यनाथ मिश्र, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, लोजपा नेता दीनानाथ क्रांति, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, जदयू के शिवशंकर निषाद, कृष्णा रानी वर्मा, जेपी वर्मा, बिहार नवनिर्माण मोरचा के लव कुमार सिंह, शिवसेना से मनीष कुमार, राजद से देवमुनि सिंह यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, किशोरी महतो, कांग्रेस के शाबिर आलम, मो नूर आलम प्रमुख थे. इधर, रालोसपा कार्यालय में अपराह्न तीन बजे से शोक सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन