डॉ प्रेम कुमार बने भाजपा विधायक दल के नेता
डाॅ प्रेम कुमार बने भाजपा विधायक दल के नेतासंवाददाता, पटनाबिहार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करनेवाली भाजपा ने अति पिछड़ा कार्ड खेलते हुए गया शहर के विधायक डाॅ प्रेम कुमार को पार्टी विधायक दल के नेता चुन लिया है. राज्य के एनडीए सरकार में पथ निर्माण व नगर विकास मंत्री रह चुके डाॅ प्रेम […]
डाॅ प्रेम कुमार बने भाजपा विधायक दल के नेतासंवाददाता, पटनाबिहार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करनेवाली भाजपा ने अति पिछड़ा कार्ड खेलते हुए गया शहर के विधायक डाॅ प्रेम कुमार को पार्टी विधायक दल के नेता चुन लिया है. राज्य के एनडीए सरकार में पथ निर्माण व नगर विकास मंत्री रह चुके डाॅ प्रेम कुमार लगातार सातवीं बार गया से भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं. रविवार को होटल मौर्य के सभागार में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में डाॅ प्रेम कुमार को विधायक दल के नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गयी. डाॅ प्रेम कुमार को विधानसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा होगा. उन्हें कैबिनेट मंत्री की सुविधा मिलेगी. इसके पहले मौजूदा विधायक दल के नेता नंदकिशोर यादव ने किसी भी पद लेने से इनकार कर दिया था. डाॅ प्रेम कुमार पहली बार 1990 में भाजपा की टिकट पर गया शहर से विधायक चुने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










