परिवार नियोजन का कार्यक्रम आज होगा समाप्त
परिवार नियोजन का कार्यक्रम आज होगा समाप्त गोपालगंज. परिवार नियोजन के तहत चलाये जा रहे फैमिली प्लानिंग का विशेष कार्यक्रम 30 नवंबर को समाप्त हो जायेगा. स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य पूरा करने के लिए दुबारा कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इसके पहले सारण में गोपालगंज जिला फैमिली प्लानिंग में अव्वल रहा. जिला स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद […]
परिवार नियोजन का कार्यक्रम आज होगा समाप्त गोपालगंज. परिवार नियोजन के तहत चलाये जा रहे फैमिली प्लानिंग का विशेष कार्यक्रम 30 नवंबर को समाप्त हो जायेगा. स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य पूरा करने के लिए दुबारा कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इसके पहले सारण में गोपालगंज जिला फैमिली प्लानिंग में अव्वल रहा. जिला स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि 20 नवंबर से दस दिनों तक विशेष अभियान चला कर बंध्याकरण किया गया. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल के अलावा सदर अस्पताल में परिवार नियोजन के तहत कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. अंतिम दिन अधिक-से-अधिक लोगों का ऑपरेशन हो सके, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान भी चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










