हाइवे जाम में घंटों फंसे रहे नेपाल के पर्यटक
हाइवे जाम में घंटों फंसे रहे नेपाल के पर्यटक विदेशी पर्यटकों के दर्जनों वाहन जाम के हुए शिकारशांति यात्रा के पर्यटकों को काफी प्रयास के बाद निकाला गयाफोटो-25 एसंवाददाता, कुचायकोटहाइवे पर शव को रख कर जाम करने के कारण नेपाल, जापान, श्रीलंका के सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घंटों फंसे रहे. इस बीच नेपाल के […]
हाइवे जाम में घंटों फंसे रहे नेपाल के पर्यटक विदेशी पर्यटकों के दर्जनों वाहन जाम के हुए शिकारशांति यात्रा के पर्यटकों को काफी प्रयास के बाद निकाला गयाफोटो-25 एसंवाददाता, कुचायकोटहाइवे पर शव को रख कर जाम करने के कारण नेपाल, जापान, श्रीलंका के सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घंटों फंसे रहे. इस बीच नेपाल के लगभग 60 पर्यटक जो दिल्ली विश्व शांति की अपील लेकर साइकिल यात्रा पर निकले थे वे भी जाम में फंस गये. लोगों के उग्र रूप को देख प्रशासन नर्वस था. बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों की पहल पर प्रशासन के अधिकारियों ने काठमांडो से दिल्ली जा रहे पर्यटकों को निकाला. पर्यटकों का नेतृत्व कर रही विनीता कोइराला ने बताया कि नेपाल के वर्तमान संकट पर भारत की तरफ से नमक, तेल, दवाएं आदि की सप्लाइ पर रोक लगा दी गयी है. उधर, मधेशी आंदोलन के कारण नेपाल पूरी तरह से अराजक माहौल में है. वहां शांति के लिए प्रतिनिधिमंडल लेकर जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुशीनगर से गया, केसरिया से कुशीनगर जा रहे बौद्ध पर्यटकों के वहन भी इस जाम के शिकार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










